Betul News:कानून की लाठी या दीपावली की रस्म? कोठीबाज़ार में ‘अवैध भंडारण’ पर प्रशासन की दिखावटी चमक बीस हजार की जपती पर उठ रहे सवाल
दीपावली में कानून की रोशनी या दिखावे का धुआँ?
कानून की लाठी या दीपावली की रस्म? कोठीबाज़ार में ‘अवैध भंडारण’ पर प्रशासन की दिखावटी चमक बीस हजार की जपती पर उठ रहे सवाल
दीपावली में कानून की रोशनी या दिखावे का धुआँ?

बैतूल।कोठीबाज़ार क्षेत्र में दीपावली से पहले की गई “अवैध पटाखा भंडारण” कार्रवाई अब सवालों के घेरे में है। प्रशासन ने बीस हज़ार के पटाखों पर ज़ब्ती की कार्यवाही दिखाकर अपनी उपस्थिति तो दर्ज करा दी, मगर जनता पूछ रही है।कोतवाली पुलिस ने कल रात कोठीबाज़ार स्थित सुगंध सिंगार नामक व्यापारी के यहाँ छापा मारकर अवैध पटाखों का भंडारण पकड़े जाने की जानकारी दी।लेकिन जब जप्ती का आँकड़ा सामने आया तो जनता हैरान रह गई।अवैध भंडारण का कुल मूल्य मात्र 20 हज़ार रुपये! सवाल उठना लाजमी है कि क्या 20 हज़ार के पटाखे रखने से अवैध भंडारण का अपराध बन जाता है?अगर यही मात्रा किसी आम नागरिक के घर मिलती तो क्या वो भी भंडारक कहलाता? वही सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लाखों रुपए का गोडाउन में मॉल रखा था। लेकिन कारवाई के बाद तो महज वो बीस हजार रुपए में कैसे बदल गया। अगर फिर तो दीपावली के मौसम में जब लोग अपने बच्चों के लिए 20–25 हज़ार के पटाखे खरीदते हैं, तो वो किस श्रेणी में आएँगे उत्सव प्रेमी या कानून तोड़ने वाले!साहब, कानून की लौ कभी तेज़ जलती है, कभी धीमी इस बार दीपावली में उसकी बाती शायद ‘व्यापारी वर्ग पर ज़्यादा झुकी दिखी। ऐसा लगता है कि साहब की दिवाली की मिटाई रात में ही सेट हो गई इस लिए तो लाखों के कारोबार पर चुप्पी, कर बीस हज़ार की जपती बता कर प्रेस नोट जारी करवा दिया! हम नहीं जनता सवाल उठा रही हैं इस कारवाई पर वही जनता यह तक कह रही है कि इस बार लगता है कार्रवाई की आतिशबाज़ी का असली मज़ा अब पुलिस लाइन में ही मनाया जा रहा है।
पुलिस द्वारा जारी किया गया प्रेस नोट कोतवाली पुलिस ने अवैध रूप से पटाखा सामग्री का भंडारण एवं विक्रय करने वाले के विरुद्ध की कार्यवाही
पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेंद्र जैन द्वारा दीपावाली त्योहार के दौरान अवैध रूप से पटाखों के भंडारण एवं विक्रय पर रोक लगाने हेतु सभी थाना प्रभारियों को सतर्क रहते हुए विशेष अभियान चलाकर कार्यवाही करने के निर्देश जारी किए गए थे।इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बैतूल श्रीमती कमला जोशी एवं एसडीओपी बैतूल श्री सुनील लाटा के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बिना लाइसेंस के पटाखा सामग्री का भंडारण एवं विक्रय करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध मामला दर्ज किया है।दिनांक 17/10/25 को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि सीमेंट रोड पर डॉक्टर जौहरी के क्लीनिक के पास स्थित “सुगम सिंगार” गोदाम में अवैध रूप से पटाखों की बिक्री की जा रही है।सूचना पर थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सत्यप्रकाश सक्सेना के नेतृत्व में पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची।जांच के दौरान गोदाम संचालक मोहम्मद हारून कुरैशी पिता मोहम्मद फारुख कुरैशी, उम्र 62 वर्ष, निवासी तिलक वार्ड कोठी बाजार बैतूल द्वारा पूजन सामग्री एवं किराना सामान के बीच अवैध रूप से फटाखा, चकरी, रस्सी, सुतली बम, पेपर शॉट, फुलझड़ी आदि बड़ी मात्रा में विक्रय हेतु रखे हुए पाए गए।लाइसेंस या वैध अनुमति पत्र मांगे जाने पर आरोपी कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। मौके पर समक्ष गवाहों के *पटाखा सामग्री कुल 35 किलोग्राम (कीमत लगभग ₹20,000) को विधिवत जप्त किया गया।आरोपी के विरुद्ध धारा 4, 5, 9(ख) विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।फटाखा, चकरी, रस्सी, सुतली बम, पेपर शॉट, फुलझड़ी आदि कुल वजन: लगभग 35 किलोग्राम,अनुमानित कीमत: ₹20,000/
निरीक्षक सत्यप्रकाश सक्सेना,उप निरीक्षक उत्तम मस्तकार,सहायक उप निरीक्षक सुरेश चौधरी,प्रधान आरक्षक 143 दिनेश निमोदा,प्रधान आरक्षक 677 दीपक कटियार,आरक्षक 83 अनिल वैलवंशी की विशेष भूमिका रही। वीरेंद्र जैन ने जिलेवासियों से अपील की है कि पटाखों का क्रय एवं भंडारण केवल मान्य लाइसेंसधारकों से ही करें। घरों, दुकानों या गोदामों में अवैध रूप से विस्फोटक पदार्थ रखने से न केवल कानूनी दंड का सामना करना पड़ सकता है, बल्कि इससे आगजनी व जनहानि का गंभीर खतरा भी उत्पन्न होता है।नागरिक किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अवैध पटाखा विक्रय की सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस थाना या डायल-112 पर दें।पुलिस प्रशासन सभी नागरिकों से सुरक्षित एवं जिम्मेदार दीपावली मनाने की अपील करता है।
