Betul News:चुनाव बीते एक माह से ज्यादा हो गया पर अब भी टाइम पर नही पहुंच रहे अधिकारी!

चुनाव बीते एक माह से ज्यादा हो गया अब भी टाइम पर नही पहुंच रहे अधिकारी!

बैतूल जिले में सरकारी दफ्तर में अभी भी चुनाव नही भूले है जिस तरह चुनाव का बहाना कर के सरकारी दफ्तर में आधिकारी लेट पहुंचे की आदत नही जा रही थीं तो वही पिछले एक महीने से नगर में स्थित ज्यादातर सरकारी दफ्तरों में पदस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों की मनमर्जी के चलते कार्यालय में आने जाने का कोई समय निर्धारित नहीं है। जिसके कारण इन विभागों में अपने कामकाज के लिए आने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दफ्तरों में सुबह 11 बजे बाद से आवाजाही का दौर शुरू होता है जो साढ़े 11.30 बजे बाद तक भी चलता रहता है। वहीं शाम को भी निकलने की जल्दी रहती है। अनोखा सच ने बुधवार की सुबह पौने 10 बजे से 12 बजे तक कई दफ्तरों की स्थिति देखी तो कई जगह कुर्सियां खाली थी, वहीं कुछ जगह तो दफ्तर आने के बावजूद कई कर्मचारी कुर्सियां खाली छोड़ कर बात करते दिखे। सुबह 11 बजे मुख्यालय उपपंजीयक बैतूल कार्यालय तो खुला मिला और वहां छोटे कर्मचारी तो अपना कार्य करते दिखे लेकिन लेकिन रजिस्टर साहब को ठंड ज्यादा ही लगने के कारण वह समय पर कार्यालय में उपस्थित नहीं हो रहे हैं और अपनी सीट से गायब मिले।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.