Betul News:कल्लू और सुजीत का टिकबरी तो राजकुमार का मांडई में चल रहा जुआ,लग रहे लाखो के दाव जूए को परमिशन कि चर्चा जोरों पर!

कल्लू और सुजीत का टिकबरी तो राजकुमार का मांडई में चल रहा जुआ,लग रहे लाखो के दाव जूए को परमिशन कि चर्चा जोरों पर!

बैतूल:-आमला ब्लॉक के बोरदेही में इन दिनों जमकर जुआ फड़ बैठ रही हैं। जहाँ बाहरी खिलाड़ी भी जुआ खेलने सिरकत कर जमकर दाव लगा रहे हैं। बोरदेही क्षेत्र जुए के लिए पूरे जिले में विख्यात हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एक सप्ताह से बेधड़क जुआघर टिकबरी और मांडई में जमके बावन पत्तो के खेल चल रहा है।इस जुआ घर मे बड़ी संख्या में खिलाड़ी दूर-दराज से पहुँच रहे हैं और जुए में अपना हाथ आजमा रहे हैं। इस जुए के खेल से आस-पास के क्षेत्रों का माहौल तो खराब हो रहा साथ हि पैसे कि लालच में अपने खून-पसीने की गाढ़ी कमाई को भी बर्बाद कर रहे हैं।यह जुआ घर जमकर चल रहा है। ऐसा नही कि इस बात की खबर बोरदेही पुलिस को नही हैं फिर भी अभी तक कोई कार्यवाई ना होना बोरदेही पुलिस कि कार्यप्रणाली पर कई सवाल खड़े कर रहा हैं। बोरदेही से आ रही जानकारी के अनुसार जुआ घर संचालित करने वाले कल्लू,सुजीत और राजकुमार खिलाड़ियों को सुरक्षा कि ग्यारंटी भी देते हैं। जुआ घर मे किसी को कोई किसी भी प्रकार की दिक्कत नही होगी और इतने दिनों से संचालित जुआ घर मे अभी तक कोई पुलिस की दस्तक तक नही होने से सब बेफिक्र होकर जुआ घर का संचालन किया जा रहा हैं। इस जुआ घर संचालित होने से क्षेत्र में बोरदेही पुलिस के प्रति रोष व्याप्त हैं।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.