Betul Breking News:बैतूल में सोना-चांदी व्यापारी का अपहरण: पुलिस की तत्परता से 8 घंटे में बचाया गया 

गंज पुलिस ने अपहरण करने वाले आरोपी को क्या गिरफ्तार

बैतूल में सोना-चांदी व्यापारी का अपहरण: पुलिस की तत्परता से 8 घंटे में बचाया गया 

गंज पुलिस ने अपहरण करने वाले आरोपी को क्या गिरफ्तार

बैतूल जिले के हनुमान नगर स्थित एक सोना-चांदी व्यापारी के अपहरण की दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। घटना की सूचना मिलने पर क्षेत्र के जागरूक लोगों और पीड़ित परिवार ने तुरंत गंज पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए व्यापारी को सुरक्षित वापस लाया। इस घटना ने पूरे जिले में सनसनी फैला दी है।जानकारी के अनुसार, गर्ग कॉलोनी हनुमान नगर में सोना-चांदी की दुकानदार व्यापारी का कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा अपहरण कर लिया गया। अपहरण की यह घटना व्यापारी की दुकान के पास ही घटी। परिजनों को जैसे ही इस घटना की भनक लगी, उन्होंने बिना देर किए पुलिस को सूचित किया। गंज पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तत्काल एक टीम गठित की और मोबाइल लोकेशन के आधार पर अपहृत व्यक्ति को खोजने की कार्रवाई शुरू की।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

पुलिस ने सतर्कता से काम करते हुए अपहरणकर्ताओं की लोकेशन को ट्रेस किया। कुछ ही घंटों में पुलिस टीम ने अपहरणकर्ताओं को पकड़ लिया और व्यापारी को सुरक्षित बैतूल वापस लाया। पुलिस की इस त्वरित और कुशल कार्रवाई से क्षेत्र में उनकी कार्यक्षमता की सराहना की जा रही है।

आरोपियों द्वारा की गई थी फिरौती की डिमांड

मामले की शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि अपहरणकर्ताओं ने व्यापारी के परिवार से फिरौती की मांग की थी। कुछ राशि पहले ही ऑनलाइन ट्रांसफर कर दी गई थी, और अपहरणकर्ता लगातार अधिक पैसे की मांग कर रहे थे। हालांकि, पुलिस की तत्परता और तेज कार्रवाई के चलते अपहरणकर्ताओं के मंसूबे सफल नहीं हो सके।फिलहाल पुलिस अपहरणकर्ताओं से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता चल सके कि इस अपहरण के पीछे क्या कारण थे और क्या इसमें कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल है। फिलहाल गंज पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ जारी है।

 

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.