Betul News:गौवंश तस्करी मामले में तीन माह से फरार चार आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

गौवंश तस्करी मामले में तीन माह से फरार चार आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

बैतूल। गौ तस्करी में फरात चल रहे आरोपियों को कोतवाली पुलिस द्वारा पकड़ गया घटना दिनांक 15.07.2024 को थाना कोतवाली को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि एक बिना नंबर की सिल्वर रंग की अल्टो कार में गौवंश को अवैध रूप से परिवहन कर बैतूल से झाड़ेगांव जंगल की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी ने पुलिस टीम को तत्काल कार्रवाई के लिए रवाना किया। झाड़ेगांव रोड स्थित हाईवे अंडरब्रिज पर नाकाबंदी की गई। कुछ समय बाद एक सिल्वर अल्टो कार पारधी ढाना की ओर से आती दिखाई दी। पुलिस द्वारा कार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन आरोपी कार लेकर भाग निकले। पुलिस टीम द्वारा पीछा करते हुए झाड़ेगांव-अमडोल जंगल में कार को बरामद किया गया। मौके पर 4 गौवंश बंधे हुए मिले, और अल्टो कार झाड़ियों में छोड़ी हुई थी। कार के अंदर से गोबर और पीछे की सीट निकाली हुई पाई गई। घटना पर आरोपियों के खिलाफ प्रकरण क्रमांक 701/24 अंतर्गत धारा 5, 6, 9 गौवंश प्रतिषेध अधिनियम, धारा 4, 6, 9, 11 म.प्र. कृषि उपयोगी पशु संरक्षण अधिनियम, धारा 11(1)(घ) पशु क्रूरता निवारण अधिनियम व धारा 66/192 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

तीन माह से फरार आरोपियों की गिरफ्तारी

प्रकरण में आरोपियों की तलाश लगातार जारी थी। आज दिनांक 20.11.2024 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि इस घटना में संलिप्त आरोपी आठवामिल फोर लेन के पास देखे गए हैं। सूचना की तस्दीक कर पुलिस टीम को मौके पर रवाना किया गया। मुखबिर द्वारा बताए स्थान पर चार व्यक्तियों को संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए पाया गया। उन्हें पूछताछ के लिए पुलिस चौकी पाढर लाया गया। पूछताछ में सभी आरोपियों ने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।

गिरफ्तार आरोपी

1. शेख सिराज पिता नसरू कुरैशी, उम्र 40 वर्ष, निवासी कोठी बाजार, बैतूल

2. तौसिफ पिता अब्दुल हफीज, उम्र 25 वर्ष, निवासी आर्यपुरा, वार्ड नं. 20, टिकारी, बैतूल

3. राजू पिता काशीराम विश्वकर्मा, उम्र 56 वर्ष, निवासी भगत सिंह वार्ड, बैतूल

4. देवेंद्र पिता संतोष अदमने, उम्र 31 वर्ष, निवासी ग्राम कोलगांव गौलीढाना, बैतूल

1. घटना के दिन (15.07.2024) बरामद:

4 नग गौवंश (कीमत ₹25,000)

सिल्वर अल्टो कार (कीमत ₹1,50,000)

आज कार्रवाई में बरामद 

स्कूटी नंबर MP-48-ZA-1333 (कीमत ₹50,000)

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रविकांत डेहरिया, चौकी प्रभारी दिनेश कुमरे, सउनि जगदीश रैकवार, सउनि दिलदार सिंह, प्रधान आरक्षक 238 कामता प्रसाद, आरक्षक 102 दिनेश धुर्वे, और आरक्षक 347 विष्णु ने सराहनीय भूमिका निभाई।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.