Betul News:आर टी आई के नाम पर दस रूपये के स्टाम्प द्वारा शिक्षा विभाग से लाखों रूपयों की वसूली!
आर टी आई के नाम पर दस रूपये के स्टाम्प द्वारा शिक्षा विभाग से लाखों रूपयों की वसूली!

बैतूल पत्रकारिता का लंगड़ापन आर टी आई के माध्यम से दस रूपये के स्टाम्प के सहारे पूरे बैतूल जिले से लाखों की वसूली करने में माहिर तैमूर ल. मुलताई तहसील मुख्यालय में भ्रष्टाचार का अजीबो गरीब मामला प्रकाश में आया है. सूत्रों से मिली जानकारी जिसमे मुलताई शिक्षा विभाग के एसीए द्वारा दिनांक 3 मई शनिवार क़ो दोपहर 2 बजे मुलताई विकास खंड के सभी प्राथमिक माध्यमिक शालाओं के प्रभारियों और शिक्षको की बैठक रिश्वत की राशि जमा करने के लिए आयोजित की गईं बकायदा प्रति शिक्षकों से 200 , 300 रु रिश्वत हेतु जमा किए गए मामले यह है कि सूचना के अधिकार के तहत आवेदन लगाया गया था जिसकी जानकारी लेकर शिक्षक नवीन शाला पहुंचे थे लेकिन शिक्षकों से जानकारी नहीं लेकर उल्टा शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने शिक्षकों से प्रति शिक्षक 200 से 300 रु जमा किए लगभग 450 से 500 शिक्षकों द्वारा राशि दी गई जो लगभग एक लाख से अधिक होगी ओर उसमें सूचना के अधिकार के तहत आवेदन लगाने वाले आवेदक के साथ मिलकर बंदर बाट कर ली प्राप्ति जानकारी अनुसार ऐसा ही मामला विगत दिनों आमला में भी हो चुका है.
मामले में गंभीर विषय यह है कि शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा, ब्लैकमेलिंग करने वाले के साथ मिलकर शिक्षकों से अवैध रूप से राशि वसूली है. जिले के संवेदनशील कलेक्टर एवं एस.पी. ने मामले की गंभीरता को लेकर संबंधित ब्लैकमेलर एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों पर आपराधिक प्रकरण दर्ज कर दंडात्मक कार्यवाही करना चाहिए. मीटिंग मे उपस्थित शिक्षको से जानकारी लेनी चाहिए की उन्होंने किसके कहने पर किस व्यक्ति के लिए किसको कितने रूपये दिये. मीटिंग मे ब्लेकमेलर क्या कर रहा था! जहां मीटिंग हो रही थी वहां सभी शिक्षकों और उस ब्लैकमेल की भी लोकेशन निकल जाए! आमला, घोड़ाडोंगरी बैतूल, शाहपुर मे अपनी योजना को अंजाम दे चुका है इसकी भी जाँच होनी चाहिए. साथ ही जिले में लंबे समय से ब्लैकमेलर के लिए इस चर्चित व्यक्ति पर जिला बदर की कार्यवाही करना चाहिए जिससे जिले में सूचना के अधिकार के तहत ब्लैकमेलिंग पर रोक लग सके और पत्रकारिता के नाम का यह बदनुमा धब्बा मिट सकें!
नोट अगले अंक में पड़े आखिर कौन है ब्लैक मेलर फोटो के साथ
