Betul News:धना सेठों की बिगड़ैल ओलांदे पर कैश नहीं बनाने नेता ने किया फोन!
धना सेठों की बिगड़ैल ओलांदे पर कैश नहीं बनाने नेता ने किया फोन!

बैतूल। शहर में रविवार की रात से सोमवार तक एक ही बात की जोरो से चर्चा चल रही है कि हाउसिंग बोर्ड पर कुछ धना सेठों की बिगड़ैल ओलांदे जुआ खेलते हुए पकड़े गए वैसे जो जुआ पकड़ाया है वह करीबन 18 माह ज्यादा समय से चल रहा था। और किसी को भी कानों कान खबर नहीं वैसे बिगड़ैल ओलांदे को सबक सिखाने के लिए संबंधित थाना प्रभारी ने कौशिक की थी लेकिन किसी नेता के फोन आ जाने की वजह से सबक नहीं सिखा पाए। वैसे जिले के कप्तान को भी गर्व महसूस हुआ होगा कि जो जुआ 18 माह से अधिक समय चल रहा उसको पकड़ने में सफलता हासिल कर ली गई थी! वैसे एक बात और आग की तरह फैली कि जुए में रकम 7 लाख 60 हजार थी लेकिन अगर उस जुए की वास्तविकता देखने के लिए जब अनोखा सच द्वारा छानबीन की तो नाम न छापने की शर्त पर मौके पर मौजूद एक जुआरी ने बताया कि जिस रकम की अफवाह शहर में चल रही है वास्तविकता में वह उतनी रकम थी ही नहीं करीबन जुआ खेलने वालों में एक दर्जन से ज्यादा जुआरी मौजूद थे। वही सूत्रों से मिली जानकारी के एक थार गाड़ी भी मौके से लेकर आए थे।धना सेठों के बिगड़े औलादो के नाम अगले अंक में फोटो के साथ छापे जाएंगे!
