Betul News:21 वर्षों से लगातार हो रही मां शक्ति की स्थापना: बजरंग चौक की महारानी आकर्षण का केंद्र
21 वर्षों से लगातार हो रही मां शक्ति की स्थापना: बजरंग चौक की महारानी आकर्षण का केंद्र

बैतूल।ग्राम कोथलकुण्ड के बजरंग चौक पर हर साल की तरह इस बार भी मां शक्ति की भव्य और आकर्षक प्रतिमा स्थापित की गई है, जो लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। मां दुर्गा की इस भव्य प्रतिमा को देखने के लिए ग्रामवासियों और आसपास के इलाकों से लोग पहले दिन से ही आने लगे हैं। बिजली की जगमगाती रोशनी में मां की प्रतिमा अत्यंत मनमोहक लग रही है, और हर आने वाला भक्त इसे देखकर भावविभोर हो जाता है।बजरंग चौक में मां दुर्गा को सेठानी के नाम से भी जाना जाता है, और यहां की दुर्गा प्रतिमा को देखने के लिए युवाओं का उत्साह देखने लायक है। बजरंग चौक पर 21 वर्षों से लगातार मां दुर्गा की स्थापना की जा रही है, और हर साल यहां की सजावट और झांकियों का अनोखा रंग देखने को मिलता है। इस साल भी नवरात्र के दौरान आकर्षक साज-सज्जा और भव्य झांकियों की श्रृंखला ने पूरे कोथलकुण्ड में विशेष आकर्षण पैदा किया है।हर साल की तरह इस वर्ष भी बजरंग चौक की सेठानी की पूजा-अर्चना, आरती, और अन्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन बड़े धूमधाम से हो रहा है। इस स्थान की दुर्गा पूजा पूरे ग्राम और आसपास के क्षेत्रों के लोगों के लिए विशेष महत्त्व रखती है, और हर उम्र के लोग इन आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।
