Betul Crime News:कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: खेड़ी अपहरण कांड में चार हिस्ट्रीशीटर को किया गिरफ्तार 

कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: खेड़ी अपहरण कांड में चार हिस्ट्रीशीटर को किया गिरफ्तार 

भैंसदेही के खेड़ी क्षेत्र से फिरौती के लिए अपहृत किए गए 19 वर्षीय प्रदीप सिरसाम को कोतवाली पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता प्रहलाद अमरघड़े ने बताया कि अपहृत युवक को अज्ञात व्यक्तियों ने कार में बैठाकर ले जाकर पिता से 40,000 रुपए की फिरौती मांगी थी। जानकारी के अनुसार, प्रदीप जो खुद मजदूरी करता है, कल रात अपने ठेकेदार को छोड़कर खेड़ी-सांवली लौट रहा था। इसी दौरान आरोपी उसे रास्ते में मिले और पकड़ लिया। उसके मोबाइल को छीनकर उसके पिता का नंबर मांगा गया। आरोपियों ने फोन पर धमकी देते हुए कहा कि यदि बेटे की जानकारी चाहिए तो 40,000 रुपए दिए जाएं। पिता ने डर के कारण फोन पर 5,300 रुपए पहले ही भेज दिए, जबकि आरोपियों ने बेटे को कार में बैठाकर हाथ बांधकर कई जगह घुमाया और लगातार मारपीट की। इसके बाद वे पिता को गाली-गलौज कर और पैसे भेजने के लिए दबाव बना रहे थे।सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस ने अपहरण व फिरौती के आरोप में FIR दर्ज कर विवेचना शुरू की। जांच में मोबाइल लोकेशन, तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपितों का पता लगाया गया। खेडी सावलीगढ़ चौकी और झल्लार थाना की टीमों ने ठेमगांव, भैंसदेही के पास छापेमारी कर अपहृत युवक को सुरक्षित बरामद किया और चारों आरोपियों को हिरासत में लिया।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार की है

रित वामनराव सोनारे (30)

राहुल दिलीप घानेकर (24)

जगदीश उर्फ जग्गू कैलाश गोस्वामी (23)

दुर्गेश चंद्रशेखर पाठक (39)

पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने स्वीकार किया कि वसूली की राशि में से कुछ पेट्रोल और अन्य खर्चों पर खर्च कर दी और शेष राशि आपस में बांट ली। आरोपितों के पास से 2,300 रुपये नकद, रस्सी और घटना में प्रयुक्त बलेनो कार जब्त की गई है। टीआई ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है और वे हिस्ट्रीशीटर बताए गए हैं। पुलिस पुराने अपराधों की सूची तैयार कर रही है और जिन मामलों में आरोपी जमानत पर हैं, उन मामलों में कोर्ट से जमानत निरस्त कराने का निवेदन करेगी।पुलिस ने अपहरण और फिरौती के मामले में FIR दर्ज कर जांच जारी रखी है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.