Betul News:भूसे के प्लांट में लगी भीषण आग, 50 ट्रक से ज्यादा भूसा जला

भूसे के प्लांट में लगी भीषण आग, 50 ट्रक से ज्यादा भूसा जला

बैतूल। मुलताई में एक भूसे के प्लांट में देर रात अचानक भीषण आग लगने से हड़कम्प मच गया और 50 ट्रक भूसे के साथ ही पूरा प्लांट जलकर खाक हो गया। आग पर काबू पाने के लिए 4 नगरपालिकाओं की दमकल टीमें लगी और लगभग 4 घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। कल शाम को भी इस प्लांट पर आग लगी थी जिसे तत्काल काबू पा लिया गया था।घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक प्रभातपट्टन रोड पर स्थित सूरज बायोमास इंडस्ट्री में आज तड़के सुबह 4 बजे के लगभग आग लगने की सूचना आई थी। आग ने भीषण रूप ले लिया था और उसकी लपटे ऊपर तक उठ रही थी। पुलिस को जैसे ही घटना की जानकारी मिली वैसे ही तत्काल मुलताई नगरपालिका, आमला नगरपालिका, बैतूल नगरपालिका और सारनी नगरपालिका की फायर बिग्रेड टीमों को बुलवाया गया। बताया जा रहा है कि भूसे में आग लगने के कारण आग को काबू में पाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। 4 घंटे के लगभग दमकल टीमों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।बताया जा रहा है कि सूरज बायोमास इंडस्ट्रीज मुलताई के अमित अग्रवाल का प्लांट है। इस प्लांट में गेहूं, गन्ना और अन्य फसलों के भूसे से ब्लाक्स बनाने का काम किया जाता था। इस प्लांट पर लगभग 50 ट्रक भूसा रखा हुआ था। जानकार बताते हैं कि आगजनी की घटना में पूरा भूसा जल गया और प्लांट के अंदर रखे ब्लाक्स और अन्य सामग्री भी जलकर खाक हो गए हैं। मुलताई टीआई प्रज्ञा शर्मा का कहना है कि आग लगने की सूचना मिलने पर तत्काल ही फायर बिग्रेड की टीमों को बुलाया गया और आग पर काबू पा लिया गया है। उन्होंने बताया कि अभी तक प्लांट के संचालक ने रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है। रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि कितना नुकसान हुआ है और जांच के बाद स्पष्ट हो पाएगा कि आग किन कारणों से लगी थी। प्रज्ञा शर्मा ने यह भी बताया कि कल शाम को भी प्लांट पर रखे भूसे में भी आग लगी थी जिसे कल शाम को फायर बिग्रेड ने जाकर बूझा दिया था।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.