Betul News:अग्नि व विस्फोट आपदाओं से निपटने के लिए बैतूल में मॉक ड्रिल, 19 विभागों की संयुक्त भागीदारी
इन्सीडेन्स रिस्पॉन्स टीम व रेस्क्यू टास्क फोर्स के 40 सदस्यों को दिया गया प्रशिक्षण
अग्नि व विस्फोट आपदाओं से निपटने के लिए बैतूल में मॉक ड्रिल, 19 विभागों की संयुक्त भागीदारी
इन्सीडेन्स रिस्पॉन्स टीम व रेस्क्यू टास्क फोर्स के 40 सदस्यों को दिया गया प्रशिक्षण

बैतूल।जिले में अग्नि एवं विस्फोट जैसी आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटने की तैयारियों को परखने एवं मजबूत करने के उद्देश्य से बुधवार को जिला होमगार्ड कार्यालय, पुराना कलेक्ट्रेट बैतूल में अग्नि एवं विस्फोट दुर्घटना से बचाव तकनीक विषय पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।यह मॉक ड्रिल जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) के तत्वावधान में, कलेक्टर एवं अध्यक्ष डीडीएमए श्री नरेंद्रकुमार सूर्यवंशी (आईएएस) के निर्देशानुसार तथा डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट एवं नोडल अधिकारी आपदा प्रबंधन के मुख्य आतिथ्य एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुई।मॉक ड्रिल में इन्सीडेन्स रिस्पॉन्स सिस्टम (IRS) एवं रेस्क्यू टास्क फोर्स के कुल 40 सदस्यों ने भाग लिया, जिनमें आपदा के समय कार्य करने वाले 19 विभागों के प्रतिनिधि, सिविल डिफेंस पुरुष एवं महिला वालेंटियर, तथा आईआरटी के सदस्य शामिल रहे।कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट द्वारा उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने मॉक अभ्यास के उद्देश्य, आपदा प्रबंधन अधिनियम, आईआरएस प्रणाली तथा आपदा के समय विभिन्न विभागों की जवाबदेही और भूमिकाओं की जानकारी संक्षेप में दी। साथ ही उन्होंने बताया कि किस प्रकार सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर अग्नि एवं विस्फोट आपदाओं के दौरान होने वाली जन-धन हानि को न्यूनतम कर सकते हैं।मॉक ड्रिल के दौरान नगरपालिका की फायर ब्रिगेड,

जिला चिकित्सालय बैतूल की एम्बुलेंस, आपदा वाहन, SDERF एवं होमगार्ड जवानों द्वारा आग लगने की आपात स्थिति, घायलों के रेस्क्यू, प्राथमिक उपचार एवं सुरक्षित निकासी की प्रक्रियाओं का वास्तविक अभ्यास किया गया।इस अभ्यास में प्लाटून कमांडर श्री जे.एल. कोठारी (हरदा), प्लाटून कमांडर सुनीता पंद्रे, एएसआई श्री बीरन सिंह कुशराम, हवलदार स्टोरमेन श्री अवधेश वर्मा एवं हवलदार अनुदेशक श्री बलिराम सरयाम सहित होमगार्ड स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
