Betul News:सांसद-बैतूल विधायक ने एनएच-47 हाइवे पर 50 किमी भ्रमण कर ग्रामीणों-किसानो की सुनी समस्याये 

सांसद-बैतूल विधायक ने एनएच-47 हाइवे पर 50 किमी भ्रमण कर ग्रामीणों-किसानो की सुनी समस्याये 

एनएच से कनेक्ट ग्रामों-खेतों में हो सुगम रास्ता 


बैतूल। बैतूल-इन्दौर राष्ट्रीय राजमार्ग-47 के निर्माण से एनएच से कनेक्ट ग्रामों एवं खेतो में आवागमन, पानी की निकासी सहित अन्य समस्याओं को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेकर क्षेत्रीय सांसद दुर्गादास उइके एवं बैतूल विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने 30 जनवरी को एनएच पर लगभग 50 किमी भ्रमण कर लगभग दो दर्जन ग्रामो के ग्रामीणों एवं किसानो की समस्यायें सुनी। इस दौरान बैतूल एसडीएम अभिषेक चौरसिया, तहसीलदार अतुल श्रीवास्तव, एनएचएआई के साइड इंजीनियर मयूर जैन, कन्स्ट्रक्शन कंपनी बंसल के एनएच राव भी मौजूद थे। सांसद एवं बैतूल विधायक ने लगभग 4 घंटे तक एनएच का भ्रमण कर कनेक्टेड गांव और खेतो में आ रही विभिन्न समस्याओं को मौके पर जाकर देखा। उन्होने एनएचएआई के इंजीनियरों सहित कस्ट्रक्शन कंपनी के प्रतिनिधि को एनएच से कनेक्ट ग्रामों एवं खेतो में सुगम आवागमन की व्यवस्था करने के साथ ही ग्रामीणों एवं किसानो की सभी समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिये। एनएचएआई के साइड इंजीनियर एवं बंसल कंपनी के प्रतिनिधि द्वारा समस्याओं का जल्द से जल्द निराकरण करने का आश्वासन दिया।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.