Betul News:शासकीय महाविद्यालय मुलताई में ई लाइब्रेरी का मुलताई विधायक ने किया उद्घाटन
शासकीय महाविद्यालय मुलताई में ई लाइब्रेरी का मुलताई विधायक ने किया उद्घाटन

मुलताई; आज शासकीय महाविद्यालय मुलताई के ई लाइब्रेरी की शुरुआत हुई । इस ई लाइब्रेरी के उद्घाटन के लिए मुलताई विधायक चंद्रशेखर देशमुख और भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गणेश साहू को आमंत्रित किया गया था। ज्ञात हो कि वर्तमान शासकीय महाविद्यालय मुलताई की बिल्डिंग की स्वीकृति भी विधायक चंद्रशेखर देशमुख द्वारा उनके पूर्व कार्यकाल में उन्होंने 6.50 करोड़ रुपए की लागत से कराई थी। मीडिया प्रभारी राघवेंद्र रघुवंशी ने बताया कि प्रोफेसर वर्षा खुराना ने जानकारी दी कि शासकीय महाविद्यालय मुलताई में पहले से लाइब्रेरी जरूर थी लेकिन उसे आज आधुनिक स्वरूप प्रदान कर ई लाइब्रेरी बनाया गया हैं जिसका आज विधायक चंद्रशेखर देशमुख के कर कमलों से उद्घाटन हुआ हैं। इस लाइब्रेरी में सभी विद्यार्थियों के लिए पाठ्यक्रम अनुसार बुक भी उपलब्ध हैं जिसमें एससी और एसटी के छात्र और छात्रओ को सरकार की बुक बैंक योजना के तहत 500 रुपए तक की स्टेशनरी और 1500 रुपए तक की बुक मुफ्त में भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। इस कार्यक्रम के दौरान विधायक चंद्रशेखर देशमुख ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि महाविद्यालय में स्थित इस ई लाइब्रेरी से आपको सीधे पाठ्यक्रम और अन्य विषयों से संबंधित जानकारी उपलब्ध होगी जिससे आपको अपने करियर के विकास में बहुत ज्यादा फायदा होगा। सरकार आपके साथ हमेशा खड़ी हैं। आपको किसी भी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस कार्यक्रम में विधायक चंदशेखर देशमुख के साथ मंडल अध्यक्ष गणेश साहू, राजेश पाठक, हनी खुराना, हनी भार्गव, श्यामू ढोमने, श्रवण नागले, यवनिंद्र जैन,विशाल कोड़ले,नमन अग्रवाल ,राघवेंद्र रघुवंशी, सुशील गीद सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
