Betul News:सोशल मीडिया के दौर में निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता की जरूरत: प्रमोद शर्मा
नारद जयंती एवं पत्रकार सम्मान समारोह आयोजित
सोशल मीडिया के दौर में निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता की जरूरत: प्रमोद शर्मा
नारद जयंती एवं पत्रकार सम्मान समारोह आयोजित

बैतूल। देवर्षि नारद जयंती के अवसर पर माइंड्स आई इंटरनेशनल स्कूल, विनोबा नगर में नारद जयंती एवं पत्रकार सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ताप्ती दर्शन के संपादक विवेक शुक्ला ने की। मुख्य अतिथि संतोष नौरिया (विभाग प्रचार प्रमुख, नर्मदापुरम) तथा मुख्य वक्ता प्रमोद शर्मा (विभाग प्रमुख, प्रज्ञा प्रवाह, नर्मदापुरम) रहे।
मुख्य वक्ता प्रमोद शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारिता समाज में जनजागरण और नई दिशा देने का सशक्त साधन है। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता के माध्यम से आम जनता की आवाज शासन-प्रशासन तक पहुंचती है और इसी कारण इसे लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। उन्होंने पत्रकारों से सत्य, निष्पक्षता और जनहित को केंद्र में रखकर कार्य करने का आह्वान किया।
उन्होंने यह भी कहा कि तकनीकी प्रगति और सोशल मीडिया के विस्तार के बावजूद पत्रकारिता का महत्व कायम है, लेकिन वर्तमान में यह अपने मूल उद्देश्य से भटकती भी नजर आती है। भारतीय परंपरा के संदर्भ में देवर्षि नारद को प्रथम पत्रकार बताते हुए उन्होंने कहा कि उनका संचार लोककल्याण से जुड़ा उत्तरदायित्व था।कार्यक्रम का संचालन जिला प्रचार प्रमुख नरेश लहरपुरे ने किया। अतिथियों का परिचय और आभार प्रदर्शन ललित आजाद मीडिया संवाद प्रमुख ने किया। आयोजन को सफल बनाने में बल्लू सोनी नगर प्रचार प्रमुख, मिथिलेश बारस्कर जागरण पत्रिका प्रमुख, राहुल मिश्रा साहित्य प्रचार प्रमुख सहित अन्य कार्यकर्ताओं का योगदान रहा।
