Betul News:बैतूल में स्कूली छात्राओं के अपहरण मामले में नया मोड़, सीसीटीवी फुटेज से खुलासा
बैतूल में स्कूली छात्राओं के अपहरण मामले में नया मोड़, सीसीटीवी फुटेज से खुलासा

मध्यप्रदेश के बैतूल में स्कूली छात्राओं के अपहरण के मामले में आया नया ट्विस्ट दोनो छात्राएं अपनी मर्जी से युवक की बाइक पर बैठ कर गई थी सीसी टीवी कैमरे की फुटेज सामने आने के बाद पुलिस युवक की तलाश में जुटी है पावडर फेंकने जैसी कोई घटना दिखाई नही दी । शुक्रवार की सुबह सोहागपुर सापना के पास से दो छात्राओं को युवक ने बाइक पर बैठकर बैतूल बाजार की ओर ला रहा था इसी दौरान छात्राएं बाइक से कूद गई थी जिसमे उन्हें चोट आई थी । अस्पताल में छात्राओं ने पुलिस को बताया था की युवक ने उन पर पावडर छिड़का था जिसके बाद वे उसके साथ गाड़ी पर बैठ गई थी और कुछ देर बाद वे युवक की बाइक से कूद गई थी जिसके बाद युवक फरार हो गया ।मामले की गंभीरता को देखते हुए बैतूल बाजार थाना प्रभारी और उनकी टीम घटना स्थल पन्हूची और समीप के ढाबे के सीसी टीवी फुटेज देखी जिसमे साफ दिखाई दे रहा है की दोनो छात्राएं पैदल फोरलेन की तरफ आ रही थी जिनके पीछे युवक बाइक से जा रहा था उसने छात्राओं के पास रुका और फिर दोनो लड़किया युवक के साथ बाइक पर बैठकर चली गई थी । पुलिस ने टोल नाके की फुटेज भी देखी जिसमे युवक अकेला बैतूल की ओर जाते दिखाई दिया है ।
सीसी टीवी में पाउडर फेंकने जैसा भी कुछ नज़र नही आया और यह युवक कौन था इस बात का खुलासा अभी नहीं हो सका और लड़कियां चलती बाइक से क्यों कूदी थी या गिरी ये भी अब तक साफ नहीं हो सका है और सुबह इन लड़कियों ने पाउडर फैंकने की बात क्यों की थी जिसके बाद पुलिस ने भी यह बात की थी ।
इस घटना के बाद एसपी निश्चल एन झारिया ने शाम को अपना एक बयान जारी किया है की उन्होंने दोनो छात्राओं से अस्पताल में चर्चा की है जिसमे छात्राओं ने कहा कि नशीला पाउडर फेंकने जैसी कोई घटना नहीं हुई वही ढाबे से मिल
फुटेज में भी साफ दिख रहा है कि पाउडर फेंकने जैसी कोई घटना भी नजर नहीं आई, जिससे पुलिस की जांच की दिशा बदल गई है। हालांकि, लड़कियां बाइक से कूद गईं थीं, लेकिन अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि लड़िकयों द्वारा ऐसा क्यों किया। युवक कौन था, इसका पता पुलिस लगा रही है और अब पुलिस इस मामले की जांच को नए सिरे से आगे बढ़ा रही है।
