Police News:अब स्वर्ग से मनीष आएगा साहब की वसूली करने!
अब स्वर्ग से मनीष आएगा साहब की वसूली करने!

बैतूल। पुलिस विभाग एक ऐसा विभाग है जो आम जनता की सेवा और सुरक्षा के लिए कार्य करती है, लेकिन कुछ अधिकारियों की वजह से पूरे विभाग की छवि पर दाग लग जाता है। ऐसी ही चर्चाएं इन दिनों बैतूल जिले में जोर शोर से चल रही हैं, लोग काना फुशी करने में पिछे नही खासकर तब से जब बैतूल एसडीओपी के रूप में सुनील लाटा की नियुक्ति होने वाली है। दरअसल, जब से एसडीओपी का नाम ट्रांसफर लिस्ट में आया और उनके स्थान पर सुनील लाटा को नियुक्त किया गया, तब से जिले में चर्चाओं का बाज़ार गर्म हो गया है। लोग खुलकर बातें करने लगे हैं कि जब मुलताई थाने में प्रभारी के रूप में पदस्थ थे, तब उनकी वसूली का काम एक मनीष नामक व्यक्ति करता था। यह बात किसी से छिपी नहीं है चाहे वह थाना स्टाफ हो, व्यापारी वर्ग या फिर आम नागरिक। अब जब वह साहब बैतूल में एसडीओपी रहे और उनका तबादला हुआ, तो लोग सवाल उठाने लगे कि अब साहब वसूली किससे कराएंगे? कई लोग तो व्यंग्य करते हुए कह रहे हैं कि शायद अब मनीष को “स्वर्ग से बुलाना पड़ेगा” ताकि साहब की वसूली व्यवस्था बनी रहे। हालांकि इस बात पर कितनी सच्चाई हैं यह तो मनीष जाने जो स्वर्ग में बैठकर देख रहा है और साहब जाने! वैसे जिस तरह लोग बात कर रहे हैं जनप्रतिनिधियों को नजर अंदाज नहीं करना चहिए। हो सके तो ऐसे अधिकारी को बैतूल नहीं आने देना चाहिए!
