Breaking news:जमीन फटने से ग्रामीणों में दहशत प्रशासन और वेकोली प्रबंधन कर रहा जांच

जमीन फटने से ग्रामीणों में दहशत प्रशासन और वेकोली प्रबंधन कर रहा जांच

कोयलांचल के एक गांव में जमीन में आ रही दरारें

मकान छतिग्रस्त , 4 मकान कराए खाली

छिंदवाड़ा जिले के परासिया विधानसभा में स्थित भाजीपानी में जमीन फटने का मामला सामने आया है। यहां जमीन में अपने आप ही बड़ी-बड़ी दरारें आ रही है जिससे कई मकान क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। अब तक चार मकानों को खाली कराया जा चुका है। और भी कई मकानों में दरारें आने की सूचना मिल रही है। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रशासन और डब्लू सी एल प्रबंधन सक्रिय हुआ है।भाजी पानी में जमीन फटने और मकान में दरारें आने के कारण ग्रामीण दहशत में हैं । लगभग चार दिन पहले यह घटना शुरू हुई और अचानक जमीन फटने लगी जिससे रिहायशी मकान में दरारें आने का सिलसिला शुरू हुआ। इस मामले में अब तक एक मकान पूरी तरह से गिर चुका है और चार अन्य मकानों में गहरी दरारें जमीन फटने के कारण आ गई है। इन मकान में रहने वाले रह वासियों को मकान खाली करा कर टेंट में रखा गया है। मामले की सूचना मिलने के बाद एसडीएम पुष्पेंद्र निगम का कहना है कि भाजी पानी गांव में जमीन में दरारें आने का मामला सामने आया है जिसकी जांच के लिए वेकोलि प्रबंधन की माइनिंग की टीम और प्रशासन की टीम बनाई गई है जो मामले की जांच करेगी। फिलहाल जिन मकानों में दरार है उन्हें खाली कराया गया है और परिवारों को टेंट में शिफ्ट किया गया है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.