Betul News:पाथाखेडा सारणी पुलिस को हत्या के मामले फरार ईनामी बदमाश को गिरफ्तार करने में मिली सफलता
अवैध शराब की तस्करी करते पकडाया शातिर बदमाश
पाथाखेडा सारणी पुलिस को हत्या के मामले फरार ईनामी बदमाश को गिरफ्तार करने में मिली सफलता
अवैध शराब की तस्करी करते पकडाया शातिर बदमाश

थाना सारणी के 02 प्रकरणों में 5000 व 2000 रुपये का ईनाम घोषित था आरोपी पर थाना सारणी व रानीपुर के कुल 03 स्थायी वारण्ट थे आरोपी के खिलाफ लम्बित पुलिस अधीक्षक महोदय श्री निश्चल झारिया व्दारा जिले में अपराध नियंत्रण के लिये चलाये जा रहे विभिन्न अभियानों के सिलसिले में दिनांक 20.3.2025 को पाथाखेडा सारणी पुलिस को मुखबीर व्दारा सूचना मिली की एक व्यक्ति जिसका नाम दिनेश उर्फ कंटर है अपने साथ कच्ची महुआ शराब व अवैध हथियार लिये तवा खदान के जंगलों में बेचने की नियत से खडा है । सूचना से वरिष्ठ अधिकारीयों को कार्यवाही हेतु अवगत कराया गया बाद श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के नेतृत्व , श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति कमला जोशी के निर्देश्न में व एस.डी.ओ.पी सारणी महोदय श्री रोशन जैन के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सारणी जयपाल इवनाती चौकी प्रभारी पाथाखेडा वंशज श्रीवास्तव व अन्य बल को सम्मिलित कर टीम गठित की गई । टीम व्दारा मुखबीर की सूचना पर कार्यवाही करते तवा 01 खदान के पम्प हाउस के पास से आरोपी दिनेश कहार उर्फ कंटर पिता गणेश कहार उम्र 39 साल नि. शास्त्री नगर , पाथाखेडा से चार प्लास्टिक की कुप्पीयों में हाथ भट्टी की बनी हुई कच्ची महुआ शऱाब 60 लीटर व एक तेज धारदार चाकु जप्त किया गया । जिस पर म.प्र. आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) व आर्म्स एक्ट की धारा 25 के अंतर्गत कार्यवाही की गई ।गिरफ्तार आरोपी दिनेश कहार उर्फ कंटर पिता गणेश कहार थाना सारणी में दर्ज हत्या के मामले में लगातार फरार चल रह रहा था । थाना सारणी में विगत वर्ष दर्ज हत्या के प्रकरण में आरोपी दिनेश उर्फ कंटर , घटना के दिनांक से ही लगातार फरार था जिसे दिनांक 20.3.2025 को पाथाखेडा , सारणी पुलिस व्दारा गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की । आरोपी के विरुध्द थाना सारणी व थाना रानीपुर से 03 स्थायी वारण्ट लम्बित थे । आरोपी आदतन अपराधी होकर आरोपी के खिलाफ वर्तमान तक कुल 46 अपराध दर्ज किये जा चुके है।
सायबर सैल बैतूल की आरोपी तलाश में रही अहम भूमिका ।
विशेष भूमिका – उनि वंशज श्रीवास्तव , सउनि शिवपाल इरपाचे, प्र.आर 127 मनोज डेहरिया , प्र.आर 333 असिफ खान , आर. 608 सुभाष मण्डलोई , आर. 285 रविमोहन दर्शिमा , आर. राजु वरकडे, ।
