Betul News:बैतूल पार्षद के आगे नगर पालिका सीएमओ का कद बोना
बैतूल पार्षद के आगे नगर पालिका सीएमओ का कद बोना

बैतूल जिले में नगर पालिका परिषद में राजनीति इतनी हावी है कि एक सरकारी कर्मचारी भी उसके आगे छोटा नजर आता है हाल ही में विनोबा वार्ड में 2 दिन से पानी की सप्लाई बंद है जब वार्ड वासियों ने इस संबंध में अधिकारियों से चर्चा करी तो अधिकारियों का कहना है कि पार्षद के कहने पर पानी की सप्लाई बंद की गई है तो अब यह सवाल उठता है कि सरकारी कर्मचारियों को क्या विनोबा वार्ड पार्षद के आगे झुकर कार्य करना होगा जिससे ऐसा प्रतीत होता है कि विनोबा वार्ड पार्षद सरकारी कर्मचारियों को सैलरी देता है इसलिए तो जनता की ना सुनकर पार्षद की सुनी जा रही है विनोबा वार्ड में दो दिन से पानी की सप्लाई बंद है जब इस संबंध में नगर पालिका सीएमओ से संपर्क किया गया तो उनका कहना है की वार्ड पार्षद का अड़गा है वहा नल नही आएगा ! इस तरह से उच्च अधिकारियों को कहने से ऐसा प्रतीत होता है की वार्ड पार्षद सरेआम गुंडागर्दी पर उतारू है आख़िर पार्षद को जनता ने अपनी समस्या हल करने के लिए चुना है लेकिन अगर वहीं पार्षद जनता के बीच समस्या पैदा करें तो ऐसे जनप्रतिनिधि व्यक्ति को पद पर रहने का कोई मतलब नहीं है
