Betul News:रामन्या फाउंडेशन ने छात्रवृत्ति परीक्षा के होनहारों को किया सम्मानित
डिजिटल शिक्षा के माध्यम से ग्रामीण विकास की ओर अग्रसर रामन्या फाउंडेशन
रामन्या फाउंडेशन ने छात्रवृत्ति परीक्षा के होनहारों को किया सम्मानित
डिजिटल शिक्षा के माध्यम से ग्रामीण विकास की ओर अग्रसर रामन्या फाउंडेशन

बैतूल। जिले में रामन्या फाउंडेशन द्वारा आयोजित रामन्या प्रतिभा छात्रवृत्ति परीक्षा 2024 के सफल विद्यार्थियों को सनवेली पब्लिक स्कूल बैतूल में सम्मानित किया गया। इस समारोह में के विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया, जिनमें से शत प्रतिशत बच्चों ने सफलता प्राप्त की। विजेताओं को मोबाइल टैब, छात्रवृत्ति, प्रमाणपत्र, और एक वर्ष की मुफ्त ऑनलाइन क्लासेस जैसी पुरस्कारों से नवाजा गया। मुख्य अतिथि अरविंद दुबे ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए रामन्या फाउंडेशन के इस प्रयास की सराहना की।
इस परीक्षा का आयोजन मई 2024 में जिले के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए किया गया था, जिसमें 6वीं से 10वीं कक्षा के 58 विद्यार्थियों ने भाग लिया। परीक्षा में सफल रहे विद्यार्थियों को उनके प्रदर्शन के आधार पर विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। समारोह में विभिन्न स्कूलों के छात्रों को उनकी प्रतिभा के अनुसार मोबाइल टैब, प्रमाणपत्र, छात्रवृत्ति (रुपए 600 से 1500 तक), और एक वर्ष तक की मुफ्त ऑनलाइन क्लासेस दी गईं। विशेष रूप से विद्यार्थियों ने इस परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर मोबाइल टैब और 1100 रुपये की स्कॉलरशिप प्राप्त की। इसके साथ ही, दिव्यांग बच्चों को भी 1100 रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई।

इन पुरस्कारों का वितरण समारोह के मुख्य अतिथि अरविंद दुबे और रामन्या फाउंडेशन के निदेशक राम कुमार सिंह द्वारा किया गया।समारोह के मुख्य अतिथि माननीय अरविंद दुबे ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने इस तरह के कार्यक्रमों की सराहना की और कहा कि इस पहल से अधिक से अधिक बच्चों को जोड़ा जाएगा, जिससे उन्हें बेहतर शिक्षा और अवसर प्राप्त होंगे। साथ ही, उन्होंने रामन्या फाउंडेशन की इस योजना की सराहना करते हुए उनके प्रयासों को सराहा।
डिजिटल शिक्षा के माध्यम से ग्रामीण विकास

रामन्या फाउंडेशन के निदेशक राम कुमार सिंह और अनुराधा सिंह, स्वतंत्र निदेशक राज किशोर भगत, और अजीत कुमार ने बताया कि फाउंडेशन का मुख्य उद्देश्य अनाथ, विकलांग, असहाय और जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा के माध्यम से सशक्त बनाना है। उन्होंने बताया कि उनकी टीम सुदूर क्षेत्रों में जाकर स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम चला रही है, ताकि इन बच्चों को इस छात्रवृत्ति योजना से जोड़ा जा सके। सनवेली पब्लिक स्कूल बैतूल के संचालक ने इस प्रकार के कार्यक्रमों को बच्चों के भविष्य के लिए अत्यंत लाभकारी बताया। उन्होंने इस आयोजन के लिए रामन्या फाउंडेशन का आभार व्यक्त किया और आश्वासन दिया कि वे इस योजना के प्रति अपना पूरा सहयोग प्रदान करेंगे, ताकि अधिक से अधिक अनाथ और विकलांग बच्चे इसका लाभ उठा सकें।
सफल आयोजन के पीछे टीम का योगदान
इस आयोजन में रामन्या फाउंडेशन के प्रोजेक्ट हेड राज किशोर भगत, अजीत कुमार, मैनेजर शंभू कुमार, सौरव वर्मा, और समन्वयक सूर्यकांत सोलंकी, अरुण पांडे सहित सभी शिक्षक, अभिभावक और बच्चों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सभी ने मिलकर इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी भूमिका निभाई, जिससे रामन्या फाउंडेशन का उद्देश्य “पढ़ेंगे पढ़ाएंगे, उन्नत समाज बनाएंगे” साकार हो सके।
