Betul crime News:गोली चलाने का रिएक्शन गंज थाना प्रभारी का एक्शन दोनो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

गोली चलाने का रिएक्शन गंज थाना प्रभारी का एक्शन दोनो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बैतूल। शहर में आचार संहिता लागू होने के बाद भी अपराधियों द्वारा बेखोफ होकर अपराध को अंजाम देने में पीछे नहीं हट रहे हाल ही में गंज थाने अंतर्गत हाउसिंग बोर्ड कालोनी में बुधवार के दिन दो युवकों द्वारा मारपीट गोली चलाने का मामला सामने आया था जिसमें फरियादी राहुल कटारिया द्वारा नाम जत रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिसके पश्चात थाना प्रभारी द्वारा तत्काल एक्शन लेते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

थाना गंज पुलिस ने एक देशी पिस्टल व 02 जिंदा कारतूस के साथ दो आरोपियो को किया गिरफ्तार

बैतूल। शहर के हाउसिंग बोर्ड कालोनी में दिन बुधवार दिनांक 21/03/24 को फरियादी राहुल पिता संतोष कटारे उम्र 31 साल नि.शांति नगर गौठाना बैतूल ने थाना उपस्थित आकर रिर्पोट किया कि आरोपी अंकित दीक्षित और अन्नु गोयल द्वारा आईका भोजनालय के पास हाउसिंग बोर्ड कालोनी गंज में पुरानी रंजिश को लेकर मेरे साथ मारपीठ किये गये है और अंकित दीक्षित ने देशी कटटे से हवाई फायर किया कि रिर्पोट पर थाना गंज मे अपराध कं्र 131/24 धारा 336,294,323,506,34 भादवि का पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया विवेचना दौरान घटनास्थल से चला हुआ देशी पिस्टल के राउड का खोखा जप्त किया गया ,आरोपीगण अंकित पिता अशोक दीक्षित उम्र 28 साल नि.सिविल लाईन गंज एवं अन्नतप्रकाश उर्फ अन्नु पिता ललित कुमार गोयल उम्र 28 साल नि.हाउसिंग बोर्ड कलोनी को त्वरित कार्यवाही करते हुये दिनांक 21/03/24 विधिवत गिर0 कर आरोपी अंकित दीक्षित के कब्जे से एक देशी पिस्टल और 02 जिदां कारतूस जप्त किये गये प्रकरण मे धारा 25,27 आर्म्स एक्ट का ईजाफा किया जाकर आरोपीगणो को गिर0 कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है ।

इनकी रही भूमिका

उपरोक्त कार्यवाही मे निरी.रविकान्त डेहरिया,सउनि जीपी बिल्लौरे,सउनि किशोरीलाल सल्लाम,सउनि सुरेश शाक्य मप्रआर भारती, मआर प्रियंका अश्वारे ,आर अनिरूध्द, आर नवीन,आर दुर्गेश,आर मंतराम,आर चन्द्रशेखर,आर नरेन्द्र की विशेष भूमिका रही है ।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.