Congress protests:ग्रामीण महिला कांग्रेस ने जलाए पोस्टर, अमित शाह के इस्तीफे की मांग की अंबेडकर चौक पर नारेबाजी कर किया प्रदर्शन

ग्रामीण महिला कांग्रेस ने जलाए पोस्टर, अमित शाह के इस्तीफे की मांग की अंबेडकर चौक पर नारेबाजी कर किया प्रदर्शन

बैतूल। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर पर संसद में की गई कथित टिप्पणी को लेकर देशभर में विरोध जारी है। बैतूल में ग्रामीण महिला कांग्रेस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए अंबेडकर चौक पर उनके पोस्टर जलाए और कड़ी नाराजगी व्यक्त की। प्रदर्शनकारियों ने गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग करते हुए जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भी सौंपा। ग्रामीण महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा पेंद्राम ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर ने संविधान के जरिए दलित, आदिवासी, महिलाओं और पिछड़े वर्ग को सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अधिकार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार अब संविधान का तिरस्कार कर उसे बदलने और अपने प्रभाव से देश पर हुकूमत करने की मंशा रखती है। उन्होंने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह को अपने बयान पर माफी मांगनी चाहिए और तुरंत इस्तीफा देना चाहिए।  

वरिष्ठ कांग्रेस नेता कारण चंदेलकर ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह जिस संविधान के तहत अपने पद पर हैं, वह डॉ. भीमराव अंबेडकर की ही देन है। उन्होंने अमित शाह से अपने शब्द वापस लेने और सरकार से इस्तीफा देने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं और कांग्रेस समर्थकों ने बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भाजपा सरकार और गृहमंत्री के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। प्रदर्शन में संगीता राठौर, रेखा वाघमारे, अनीता मासोदकर, सुशीला धुर्वे, पुष्पा पेंद्राम मर्सकोले, निर्मला मेश्राम, ममता कापसे, हेमलता वाघमारे, प्रदेश सचिव समीर खान, जिला मंत्री अजय टंडन, पार्षद नंदनी तिवारी, प्रेरणा शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष मोनू बड़ोनिया और लल्ली वर्मा उपस्थित रहे।

 

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.