Betul News:चक्कर रोड की पहाड़ी पर सफीक और खड्डू का जलवा!
चक्कर रोड की पहाड़ी पर सफीक और खड्डू का जलवा!

बैतूल जिले में वैसे तो पुलिस द्वारा जुए पर लगातार कार्रवाई की जा रही है लेकिन बीच शहर में कोतवाली थाना क्षेत्र में सफीक और खड्डू अपना जलवा बरकरार रखते हुए चक्कर रोड की पहाड़ी पर जुए की फड़ सजा रहे हैं हालांकि इस बात की खबर कोतवाल साहब को दे दी गई है कोतवाल साहब का साफ कहना है कि अगर मेरे कार्य क्षेत्र में इस तरह की गतिविधियां चल रही है तो मैं इस में करवाई करुगा यह बात तो सौ आने सच है कि पुलिस द्वारा निरंतर अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाया जाता है लेकिन सफीक और खड्डू जिस तरह से पुलिस की आंखों में मिर्ची झोंक कर चक्कर रोड पेट्रोल पंप के सामने स्थित पहाड़ी पर अपने जुए का कारोबार कर रहे हैं। यह सफीक वही है साहब जो पुलिस कर्मियों से लेकर पत्रकारों का झूठा नाम इस्तेमाल कर जुआ चला रहा है सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार पुलिस को बदनाम करने में खड्डू एवम सफीक कोई कसर नहीं छोड़ रहे तो वही जुआ जगह बदल बदल कर खिलाया जा रहा है। जिससे पुलिस को पहुंचने में हो रही है परेशानी कब कौन सी जगह चलता है पुलिस को इस नहीं जानकारी नहीं लग पाती है अगर पुलिस कभी पहुंच भी जाए तो रोड पर पहरा देने वाले खबर कर देते जिसके चलते खेल बंद कर जुआरी भाग जाते हैं और पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ता है
