Polise News:एसडीओपी मयंक तिवारी ने थाना चिचोली का औचक निरीक्षण किया

एसडीओपी मयंक तिवारी ने थाना चिचोली का औचक निरीक्षण किया

बैतूल।चिचोली, गुरुवार शुक्रवार की मध्य रत्रि को शाहपुर अनुविभागीय मयंक तिवारी ने थाना चिचोली का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी चिचोली, HCM गोविंद पठारिया, और सुरक्षा में तैनात आरक्षक विजय उपस्थित थे। निरीक्षण में मुख्य रूप से थाना भवन की संपूर्ण स्थिति, हवालात और मालखाने का बारीकी से निरीक्षण किया गया। इस दौरान SDOP तिवारी ने थाने में रखे गए रजिस्ट्ररों की भी समीक्षा की, जिसमें MLC रजिस्टर, जब्ती माल रजिस्टर, और समन शुल्क रजिस्टर का निरीक्षण किया गया। उन्होंने इन रजिस्ट्ररों में समुचित रिकॉर्डिंग और संधारण पर अपनी टिप्पणी भी अंकित की।निरीक्षण के दौरान पुलिस अभिरक्षा पटल की भी जांच की गई, जिसमें यह पाया गया कि उस समय किसी भी आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में नहीं रखा गया था।

महत्वपूर्ण निर्देश दिए 

– एसडीओपी मयंक तिवारी ने थाना परिसर की साफ-सफाई में सुधार करने के निर्देश दिए।

– उन्होंने सभी रिकॉर्ड्स का बेहतर संधारण सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।इस आकस्मिक निरीक्षण का उद्देश्य थाना के प्रशासनिक कार्यों की गुणवत्ता की जांच और उनमें सुधार लाना था, जिससे थाने की कार्यप्रणाली और अधिक प्रभावी हो सके।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.