Betul News:थाना शाहपुर पुलिस द्वारा 28 साल से फरार चल रहे स्थाई वारंटी आरोपी को किया गया गिरफ़्तार

थाना शाहपुर पुलिस द्वारा 28 साल से फरार चल रहे स्थाई वारंटी आरोपी को किया गया गिरफ़्तार

बैतूल शाहपुर थाना क्षेत्र में 28 साल से फरार आरोपी को पुलिस अधीक्षक बैतूल निश्चल एन. झारिया के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी एवं एसडीओपी शाहपुर मायक़ तिवारी के मार्गदर्शन में थाना शाहपुर पुलिस ने 1996 के दो गंभीर आपराधिक मामलों में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश ठाकुर के नेतृत्व में गठित टीम में सहायक उपनिरीक्षक ओ.पी. गढ़वाल, प्रधान आरक्षक शैलेन्द्र (प्र.आर. 05), आरक्षक धीरज (आर. 366), आरक्षक विकास (आर. 121) एवं साइबर सेल बैतूल से आरक्षक बलराम राजपूत (आर. 236) शामिल थे।थाना शाहपुर के अपराध क्रमांक 08/1996 धारा 420, 407, 468, 34 भादवि एवं अपराध क्रमांक 10/1996 धारा 420, 407, 34 भादवि में आरोपी धर्मेन्द्र कुमार पिता मदनलाल कनौजिया (उम्र 56 वर्ष), निवासी जैहरी चौक, शोभापुर कॉलोनी, सारनी (जिला बैतूल) वर्ष 2006 से फरार था। आरोपी ने अपनी पहचान छिपाने के लिए लगातार स्थान बदले और नागपुर (महाराष्ट्र) में छुपकर रह रहा था।माननीय न्यायालय ने आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2010 में दो स्थायी वारंट जारी किए थे। पहचान छिपाने और बार-बार पता बदलने के कारण आरोपी तक पहुंचने में कठिनाई हो रही थी। थाना शाहपुर पुलिस ने अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर आरोपी की जानकारी जुटाई और उसे 18 नवंबर 2024 को नागपुर से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में निरीक्षक मुकेश ठाकुर के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक ओ.पी. गढ़वाल, प्रधान आरक्षक शैलेन्द्र, आरक्षक धीरज, आरक्षक विकास, एवं साइबर सेल के आरक्षक बलराम राजपूत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.