Betul News:स्वच्छता की पाठशाला का आयोजन बैतूल में छात्रों को स्वच्छता और सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक

स्वच्छता की पाठशाला का आयोजन बैतूल में छात्रों को स्वच्छता और सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक

बैतूल जिले में स्वच्छता की पाठशाला का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य बच्चों को स्वच्छता और सुरक्षा के महत्व के प्रति जागरूक करना था। यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक बैतूल निश्चल झारिया और जिला दंडाधिकारी नरेंद्र सूर्यवंशी के निर्देशानुसार 30 सितंबर 2024 को बैतूल के श्री ज्ञान कृति पब्लिक स्कूल भारत भारती में संपन्न हुआ। इस आयोजन में नर्सरी से लेकर 12वीं कक्षा तक के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बैतूल, शालिनी परस्ते और थाना कोतवाली से उनि. चित्रा कुमरे उपस्थित रहीं। उन्होंने छात्रों को स्वच्छता के महत्व पर चर्चा की और समझाया कि खुद को और अपने आसपास के वातावरण को साफ-सुथरा रखने से हम अपने स्वास्थ्य और सामुदायिक स्वच्छता में योगदान कर सकते हैं।

उन्होंने पॉलीथीन के उपयोग को कम करने और कूड़े-कचरे को सही तरीके से निपटाने की बात पर जोर दिया। साथ ही, नगरपालिका द्वारा संचालित गाड़ियों में गीला और सूखा कचरा अलग-अलग डालने की समझाइश दी गई। बच्चों को यह भी बताया गया कि इस जागरूकता को अपने पारिवारिक सदस्यों तक भी पहुंचाएं।कार्यक्रम के दौरान अनुविभागीय अधिकारी शालिनी परस्ते ने छात्राओं को सेफ और अनसेफ टच के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यदि किसी भी प्रकार की संदेहास्पद या अप्रिय घटना हो, तो टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग कर तुरंत पुलिस को सूचित करें।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.