Betul News:तेजस्विनी आजाद का राष्ट्रीय स्तर वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन,
तेजस्विनी आजाद का राष्ट्रीय स्तर वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन,
अग्रिम जीत के लिए मिल रही है शुभकामनाए

बैतूल _ जिले के इतिहास में 20 साल बाद किसी छात्रा को वॉलीबॉल प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा के प्रदर्शन का मौका आठनेर नगर के विद्याआनंद चिल्ड्रन एकेडमी की कक्षा 11वीं की छात्रा तेजस्विनी आजाद का 67वीं राष्ट्रीय शालेय आयु वर्ग -19 वर्ष बालिका वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए राष्ट्रीय स्तर पर चयन किया गया है जो कि शिमोगा कर्नाटक में खेला जाएगा, विद्यालय के खेल अधिकारी श्री आसिफ खान ने बताया कि मध्य प्रदेश शालेय दल का प्री- नेशनल कोचिंग कैंप दिनांक 22 जनवरी से 26 जनवरी 2024 तक जिला सतना में आयोजित होगा। लोक शिक्षण संचालनालय मध्य प्रदेश से प्राप्त चयन सूची के अनुसार पूरे नर्मदापुरम संभाग से बैतूल जिले के आदिवासी क्षेत्र के आठनेर नगर में स्थित विद्याआनंद चिल्ड्रन एकेडमी स्कूल से तेजस्विनी आजाद का चयन पूरे जिले के लिए गौरव की बात है विद्यालय की प्राचार्य डॉ ऋतु चौबे ने बताया कि हमारे विद्यालय के कुशल खेल शिक्षक श्रीमती रंजना सोलंकी और श्री आसिफ खान दोनों ही राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी रह चुके हैं।निश्चय ही उनके कुशल मार्गदर्शन से जिले के इतिहास में बैतूल का नाम रोशन किया है,उनके उज्वल भविष्य की कामना के लिए मुलताई से पत्रकार जितेंद्र कापसे बैतूल से धर्मेंद्र पवार,उमाकांत, रामनारायण शुक्ला,महेश उईके, दुर्गेशनंदनी वामनकर एवम उनके इस्ट मित्रों ने नेशनल टीम में चयनित होने पर हार्दिक बधाई दी है।
