Betul News:बैतूल में भू-माफिया का आतंक: प्रशासनिक उदासीनता या राजनीतिक दबाव?

बैतूल में भू-माफिया का आतंक: प्रशासनिक उदासीनता या राजनीतिक दबाव?

oplus_0

बैतूल। जिले में भू-माफिया द्वारा गरीब और असहाय लोगों की जमीनों पर अवैध कब्जा और धोखाधड़ी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। प्रशासन की निष्क्रियता और राजनीतिक हस्तक्षेप के कारण पीड़ितों को न्याय नहीं मिल पा रहा है।

फर्जी दस्तावेज बनाकर करोड़ों की जमीन हड़पी

बैतूल शहर में फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बना कर भू-माफिया ने एक महिला की करोड़ों रुपये मूल्य की जमीन को हड़प लिया। फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र तैयार कर जमीन का सौदा कर दिया गया। जब महिला को इस धोखाधड़ी की जानकारी मिली, तो वह न्याय के लिए दर-दर भटक रही है, लेकिन प्रशासनिक स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है। वही झलार निवासी युवक के साथ भूमाफिया ने सौदा किसी जमीन का किया और नामांतरण किसी और जमीन का करा लिया जिसके चलते उस युवक के साथ लाखों की धोखाधड़ी हुई जिसकी शिकायत उसने थाने में की गई जिसके बाद बड़ी मिन्नतों और के बाद एफआईआर दर्ज की गई लेकिन एफआईआर दर्ज होने के बाद भी धोखाधड़ी करने वाले लोग आज भी आजाद घूम रहे हैं और लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं

क्या प्रशासन भू-माफिया के सामने कमजोर पड़ रहा है?

इन घटनाओं से यह स्पष्ट होता है कि बैतूल में भू-माफिया का प्रभाव बढ़ता जा रहा है। प्रशासनिक उदासीनता और राजनीतिक दबाव के चलते गरीब और असहाय लोग न्याय से वंचित हो रहे हैं। प्रशासन को सख्त कार्रवाई कर भू-माफिया पर लगाम कसनी होगी, ताकि आम जनता की जमीनों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.