Crime News:थाने की ‘लेडी सिंघम’ ने डोडा चूरा तस्कर को दबोचा
बैतूल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आरोपी को न्यायालय में किया पेश
थाने की ‘लेडी सिंघम’ ने डोडा चूरा तस्कर को दबोचा
बैतूल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आरोपी को न्यायालय में किया पेश

बैतूल जिले में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत बैतूल बाजार पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा की तस्करी करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई को थाना प्रभारी अंजना धुर्वे, जिन्हें इलाके में ‘लेडी सिंघम’ के नाम से जाना जाता है, के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। पुलिस ने आरोपी के पास से 1.58 किलोग्राम डोडा चूरा जब्त किया, जिसकी बाजार कीमत लगभग ₹3,160 आंकी गई है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में हुई कार्रवाई
बैतूल पुलिस लगातार अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर नकेल कसने के लिए अभियान चला रही है। इस कार्रवाई में पुलिस अधीक्षक बैतूल निश्चल एन झारिया के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिसअधीक्ष कमला जोशी एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस शालिनी परस्ते के मार्गदर्शन में बैतूल बाजार थाना पुलिस ने इस मामले को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।
वही बैतूल बाजार पुलिस से मिली जानकारी अनुसार पुलिस की टीम नियमित गश्त पर थी, जब उन्होंने श्री श्याम जी ढाबा, सापना डेम के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को खड़ा देखा। पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसने अपना नाम निमाई बाडई (उम्र 29 वर्ष, निवासी ग्राम बटकीढोह, थाना चोपना, जिला बैतूल) बताया। पुलिस को उसके पास मौजूद आसमानी रंग के बैग पर संदेह हुआ, जिसके बाद तलाशी लेने पर 1.58 किलोग्राम डोडा चूरा बरामद किया गया। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर न्यायालय भेजा मौके पर ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। जब्त किए गए मादक पदार्थ को थाना मालखाना में सुरक्षित रखा गया। आरोपी को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया
इस पुलिसकर्मियों की विशेष भूमिका रही
थाना प्रभारी, बैतूल बाजार अंजना धुर्वे, उप निरीक्षक उत्तम मस्तकार , प्रधान आरक्षक अरुण (प्रआर 28)प्रधान, आरक्षक अजय (प्रआर 283),आरक्षक कमल चौरे (आर 666), आरक्षक कमलनाथ पवार (आर 251)
बैतूल पुलिस का अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान जारी
पुलिस अधीक्षक निश्चल एन झारिया ने कहा कि बैतूल जिले में अवैध नशे के कारोबार को पूरी तरह खत्म करने के लिए लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। नशे के सौदागरों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और जो भी इस तरह के अवैध कारोबार में लिप्त होगा, उसे किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। बैतूल पुलिस द्वारा लगातार की जा रही अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई से साफ है कि अब नशे के सौदागरों के लिए कोई जगह नहीं बची है।
