Betul News: भाजपा नेताओं के आगे कानून के हाथ हुए छोटे! 

भाजपा नेताओं के आगे कानून के हाथ हुए छोटे !

महिला से छेड़छाड़ करने वाला भाजपा नेता खुले आम गुम रहा 

 

बैतूल। अगर आप किसी राजनीतिक पार्टी में किसी पद पर बैठे हैं और आप कोई गुनाह कर रहे हैं तो उनके सारे गुनाह माफ ऐसा हम नहीं जनता का कहना है क्योंकि जनता अब समझ रही है कि भाजपा नेताओं द्वारा किस प्रकार पुलिस पर दबाओ बनाए जाता है इसका जीता जागता उदाहरण बीजादेही थाना क्षेत्र में हुई घटना से समझ आ रहा है जहा भाजपा के युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष दिनेश यादव द्वारा घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ कर दी गई तो वही महिला ने जब इस की एफआईआर दर्ज कराई गई उसके बावजूद घटना के दिन से आज दिनांक तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई है नाही उसे गिरफ्तार किया जा रहा है महिला से छेड़छाड़ करने वाला भाजपा नेता खुले आप घूम रहा है जिसकी जानकारी पुलिस को भी है लेकिन उसे गिरफ़्तार करने में ना जाने क्यों पुलिस को पसीने छूट रहे है। सारणी में भी भाजपा नेता रविंद्र देशमुख हत्याकांड के मामले में फरार चल रहे भाजपा नेताओं को भी पुलिस अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है जिससे लोगों के मन में अब यह सवाल आ रहा है कि क्या नेताओं को सारे गुनाह माफ है क्योंकि उन पर पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जाती अगर अभी इन नेताओं की जगह कोई मध्यवर्गीय गरीब व्यक्ति होता तो पुलिस अभी तक उसे गिरफ्तार कर जेल भेज देती है लेकिन यहां तो ना ही गिरफ्तारी हो रही है ना ही ढूंढने का प्रयास किया जा रहा वैसे सूत्रों का दावा है कि भाजपा नेता दिनेश यादव द्वारा अपने परिचितियों से लगातार संपर्क में है और पुलिस प्रशासन पर दबाव बना कर गिरफ्तारी न होने का दावा करता है इतना ही नहीं वह तो पुलिस को खुलेआम चैलेंज देखकर कहता है कि मेरी तो ऊपर तक पहुंचे आप मुझे गिरफ्तार नहीं करोगी अन्यथा आपका ट्रांसफर निश्चित है वही क्षेत्रीय विधायक को इस मामले में संज्ञान लेकर अपनी एवं पार्टी की लज्जा को बचाने के लिए पार्टी में ऐसे लोगों पर कार्रवाई करनी चाहिए और पार्टी की जिम्मेदार पद से उन्हें निष्कासित कर देना चाहिए। वही लोगो का कहना है कि क्षेत्र विधायक को एक महिला होने के बावजूद एक महिला का दर्द समझना चाहिए और भाजपा नेता को निष्कासन कर उसे कड़ी सजा दिलाने के लिए कहना चाहिए लेकिन आखिर यह बोलेगा को क्योंकि जनता के वोटो से बने विधायक को जनता से कुछ लेना-देना नहीं है वह तो अपने पार्टी के लोगों को बचाने में लगे हुए रहते हैं! वही ग्रामीणों का कहना है कि भाजपा नेताओं के आगे कानून के हाथ छोटे दिखाई देते हैं इस लिए भाजपा नेताओं द्वारा गुनाह करने के बाद भी उन तक कानून के हाथ नहीं पहुंचते है! इतना ही नही बीजादेही के ग्रामीणों को जिले के कप्तान से बड़ी उम्मीद है कि वह किसी दबाव में ना आकर महिला से छेड़छाड़ करने व वाले आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लेगे।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.