Betul News:मासूम अपराधी के पीछे का मास्टरमाइंड अब भी गिरफ्त से दूर!

मासूम अपराधी के पीछे का मास्टरमाइंड अब भी गिरफ्त से दूर!

बैतूल शहर में अवैध शराब का कारोबार जोरों पर है। पड़ोसी जिलों से शराब लाकर बेची जा रही है, और इस गोरखधंधे में मासूम चेहरों का इस्तेमाल कर शराब माफिया पुलिस और आबकारी विभाग को चकमा देने में लगे हैं। इस अवैध धंधे के कथित मास्टरमाइंड ईशान और उसके साथी तनिष्क के इर्द-गिर्द कई सवाल उठ रहे हैं, लेकिन पुलिस और आबकारी विभाग अब तक इस गिरोह के मुख्य सरगना को पकड़ने में नाकाम है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह  कि शराब के साथ-साथ इस कारोबार में हथियारों का भी खेल चल रहा है,जानकारी के अनुसार, शराब माफिया अब नाबालिग और मासूम दिखने वाले युवाओं को अपने अवैध कारोबार में शामिल कर रहे हैं। तनिष्क, जो इस मामले में एक अहम कड़ी माना जा रहा है, एक ऐसा ही चेहरा है, जिसे शराब बेचने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि तनिष्क जैसे युवाओं को आगे कर माफिया पुलिस की नजरों से बचने की कोशिश कर रहे हैं। तनिष्क के मोबाइल से मिले संदेशों ने इस मामले में और रहस्य जोड़ दिया है। इन संदेशों में शराब की डिलीवरी और अन्य आपराधिक गतिविधियों से जुड़ी बातें सामने आई हैं, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि ये संदेश किसके नंबर से आए और तनिष्क को शराब बेचने के लिए किसके निर्देश मिल रहे थे।मास्टरमाइंड ईशान अब भी पुलिस और आबकारी विभाग की पहुंच से दूर है। सूत्रों के अनुसार, ईशान न केवल शराब के अवैध कारोबार को संचालित कर रहा है, बल्कि उसके साथ कई अन्य लोग भी इस धंधे में साझेदार हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जब आबकारी विभाग ने कार रोकर अवैध शराब जब्त की, तो उस कार में हथियार भी पाए गए। यह खुलासा इस मामले को और गंभीर बनाता है, क्योंकि यह सुझाव देता है कि शराब माफिया न केवल नशे का कारोबार कर रहे हैं, बल्कि हथियारों की तस्करी और अन्य आपराधिक गतिविधियों में भी लिप्त हो सकते हैं! हैरानी की बात यह है कि इस कार के मालिक के खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं किया गया। यह सवाल उठता है कि आखिर गाड़ी का मालिक कौन है और उसे क्यों बचाया जा रहा है?

लोगों के मन में सवाल उठ रहे हैं

तनिष्क के मोबाइल में मिले संदेश किसके थे और वह शराब कहां बेचने की फिराक में था?

ईशान को बार-बार बचाने के पीछे का कारण क्या है?

कार मालिक ईशान के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की गई?

क्या इस अवैध कारोबार के पीछे कोई और बड़ा मास्टरमाइंड है?

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.