Betul News:बैतूल पुलिस की तत्परता ने बचाई दो जान प्रेम विवाह करने पर युवती के परिजनों ने युवक युवती का किया अपहरण जमकर की पिटाई

बैतूल पुलिस की तत्परता ने बचाई दो जान प्रेम विवाह करने पर युवती के परिजनों ने युवक युवती का किया अपहरण जमकर की पिटाई

बैतूल मामला बैतूल कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले वैष्णवी नगर गऊढाना का है जहां किराए के मकान में रहने वाले शिवम पिता एम आर बर्डे कुछ माह पहले किला खंडाला निवासी युवती से प्रेम विवाह किया था जिसके बाद युवती युवक के साथ उसके किराए के मकान में रह रही थी मंगलवार रात 9:30 बजे के आसपास युवती के परिजन वहां पहुंचे और युवक एवं युवति को बांधकर बना कर गाड़ी में डालकर किला खंडारा लेकर गये जहां दोनो के साथ बेरहमी से मारपीट की गई पुलिस को सूचना लगते ही पुलिस किला खंडारा पहुंची इतने में आरोपियों को सूचना लगने पर आरोपी मामा और लड़की के पिता उसे घायल अवस्था में जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे वहां उन्होंने यह कहा कि यह कॉलेज के पास पड़ा था और उसे हम नहीं जानते और उठा कर ले आए परंतु कुछ ही देर में पुलिस से अस्पताल में सूचना मिली कि इस प्रकार से मारपीट हुई है तभी कोतवाली पुलिस तत्काल वहां पर पहुंची और दोनों को गिरफ्तार कर लिया और गंभीर घायल युवक के तत्काल तहसीलदार को सूचना देकर बुलाया गया और उसके बयान कराए गए गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ करने पर युवती का पता चला और तत्काल पुलिस टीम युवती को लेने किला खंडारा पुनः पहुंची और देर रात युवती को कब्जे में लेकर जिला चिकित्सालय लेकर आई और युवती का भी मेडिकल कराया इस तरह थाना प्रभारी की सूझबूझ से देर रात में ही लड़की को भी उन लोगों के चंगूल से छुड़ा लिया गया जिला चिकित्सालय में युवती मीडिया से बात करते हुए कहा यदि सही टाइम पुलिस नहीं पहुंचती तो हम दोनों की हमारे परिजन हत्या कर देते

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.