Betul News:चोरी तो चोरी, ऊपर से सीना जोरी: सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर खाकी को बदनाम करने की कोशिश!
मारपीट के मामले में आरोपी बनाए जाने से नाराज युवक ने कहा – यदि वह मौके पर था तो फांसी पर लटका दे, वरना टीआई वर्दी उतारे
चोरी तो चोरी, ऊपर से सीना जोरी: सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर खाकी को बदनाम करने की कोशिश!
मारपीट के मामले में आरोपी बनाए जाने से नाराज युवक ने कहा – यदि वह मौके पर था तो फांसी पर लटका दे, वरना टीआई वर्दी उतारे

बैतूल शहर में एक सोशल मीडिया पोस्ट के वायरल होते ही इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। मामला गणेश विसर्जन के दौरान हुए दो गुटों की हिंसक झड़प से जुड़ा है, जिसमें तलवार लहराने जैसी घटनाएं भी सामने आईं। इस घटना के बाद पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया, जबकि अन्य आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं झगड़े के बाद एक व्यक्ति ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट डाल दी, जिसमें पुलिस की कार्रवाई को लेकर सवाल खड़े किए गए। पोस्ट में आरोप लगाया गया कि पुलिस द्वारा मुझ पर गलत एफआईआर दर्ज की है यही नहीं एकतरफा कार्रवाई कर रही है और निर्दोष लोगों को फंसाने की कोशिश कर रही है। यह पोस्ट जल्द ही वायरल हो गई, जिससे शहर में हलचल मच गई और पुलिस प्रशासन को लेकर तरह-तरह की बातें कही जाने लगीं।पड़ा हालांकि विवाद जब हो रहा था उस समय युवक था या नहीं था इसकी पुष्टि हम नहीं करते लेकिन खैर जो भी हो लेकिन खाकी का सम्मान सभी वर्ग के लोगों को करना चाहिए क्योंकि खाकी ही एक ऐसी है जो जनता के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़ी रहती है इनके होने से अपराधों में अंकुश लगा रहता है। वैसे पिछले कुछ सालों से जिस तरह से खाकी पर से विश्वास लोगों का उठ रहा है और खाकी की मर्यादा को लोग तार तार करने में पीछे नहीं हट रहे है!
घटना का पूरा विवरण
गणेश विसर्जन के दौरान दो गुटों के बीच किसी बात पर विवाद हुआ, जो मारपीट में बदल गया। इस झड़प में कुछ लोग घायल हुए और तलवारें लहराने जैसी घटनाएं सामने आईं। पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए मारपीट में शामिल एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं। घटना के बाद सोशल मीडिया पर किए गए एक पोस्ट में पुलिस की कार्यवाही को पक्षपाती बताया गया, जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। वहीं कुछ जागरूक युवाओं का कहना है कि अगर युवक गलत नहीं था तो फिर पोस्ट डालने के बाद उसे युवक द्वारा पोस्ट को अपने सोशल मीडिया अकाउंट से क्यों हटाना ?
क्या है मामला जाने एक नज़र में

पिछले दिनों गणेश विसर्जन के दौरान गंज क्षेत्र में दो पक्षों के बीच उपजा विवाद हुआ था जो की अब तूल पकड़ते जा रहा है। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के करीब 8-10 लोगों को आरोपी बनाया है, लेकिन क्षेत्र के ही रहने वाले एक युवक ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालकर बैतूल पुलिस को खुला चैलेंज कर दिया है। युवक का आरोप है कि मारपीट के इस मामले में वह घटना स्थल पर कहीं भी मौजूद नहीं था। इसके बावजूद उसको आरोपी बनाने का प्रयास किया जा रहा है। घटना स्थल पर हूं तो चढ़ा दो फांसी वरना थाना प्रभारी उतार दें अपनी वर्दी सोशल मीडिया पर युवक मोनू साहू ने पोस्ट डाली है मोनू साहू पर मारपीट पर मामला दर्ज किया गया है, इससे आहत होकर उन्होंने पुलिस को चैलेंज करते हुए लिखा है कि प्रिय टीआई साहब अगर मैं उस दिन लोहिया वार्ड में मारपीट के दौरान उपस्थित था तो मैं एक हजार रुपए का स्टॉम्प लेकर आ रहा हूं, जिसमें मैं स्वयं लिखूंगा कि अगर मैं इसमें दोषी पाया गया तो मुझे फांसी पर चढ़ाया जाएं, अन्यथा उस स्टॉम्प में टीआई साहब भी लिखें कि मोनू साहू यदि दोषी नहीं पाया गया तो मैं अपनी वर्दी उतार दूंगा। मेरी लोकेशन ट्रेस की जाएं, क्योंकि उस समय मैं आरूल गांव कार्यक्रम में गया था और बालाजीपुरम रूट से वापस आया। युवक ने यह भी लिखा है कि मेरे प्रिय टीआई साहब जी मैं स्टॉम्प लेकर आपके पास कब आऊं? प्रिय टीआई साहब 14 अगस्त को जो तलवार से हमला हुआ, वह कार्रवाई कब की जाएगी ? बस इतना ही मैं अपनो जानना चाह रहा हूं। इतनी ही बात को लेकर आपसे बहस हुई और उस बहस को लेकर आपने दो गुटों के विवाद की लड़ाई में मेरा नाम भी घसीट दिया।
बलवे से परेशान पुलिस ने दिया इंसानियत का हवाला
गणेश विसर्जन के दौरान ग्रीन सिटी से जो बलवे की उत्पत्ति हुई वह अभी भी थमती नजर नहीं आ रही। लगभग 4-5 बार दोनों गुटों के बीच मारपीट की घटनाएं होती रहीं और पुलिस को बार-बार हस्तक्षेप करना पड़ा। बताया जा रहा है कि समझाइश के बाद भी कोई असर ना होता देख पुलिस को भी इंसानियत का हवाला देना पड़ा। जानकारी के मुताबिक दोनों गुट के लोग एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए कार्रवाई के लिए पुलिस पर बार-बार दबाव बना रहे थे। ऐसे में थाना प्रभारी ने थाना परिसर में हंगामा कर रहे पूरी भीड़ को बाहर का रास्ता दिखा दिया।
