Betul News:शादी की रिसेप्शन पार्टी आई लड़की के साथ छेड़खानी को लेकर हुआ विवाद जमकर चले चाकू पत्थर,डंडे ओर राड 9 बराती घायल
शादी की रिसेप्शन पार्टी आई लड़की के साथ छेड़खानी को लेकर हुआ विवाद जमकर चले चाकू पत्थर,डंडे ओर राड 9 बराती घायल

बैतूल मामला बैतूल गंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम किलाखंडारा का है जहां गांव में विवाह समारोह में प्रभात पट्टन से आई बारात मे आई किसी लड़की को ग्राम में किसी के द्वारा छेड़खानी किए जाने पर विवाद हुआ और विवाद मारपीट में तब्दील हो गया विवाद इतना बढ़ गया कि किलाखंडारा के अज्ञात युवकों ने बारात में आए युवकों के साथ जमकर मारपीट की प्राप्त जानकारी के अनुसार विवाद लगभग 10:00 बजे प्रारंभ हुआ और सुबह 3:00 बजे तक चलता रहा जिसमें 9 युवकों को गंभीर चोटें आई है इसके बाद उन्होंने जिला चिकित्सालय लाया गया और सभी का उपचार कराया गया घटना की जानकारी मिलते ही गंज थाना पुलिस ग्राम में पहुंची पुलिस पहुंचने के बाद सभी वहां से भाग खड़े हुए पुलिस ने काफी समय उन लोगों को खोज परंतु कोई नहीं मिला पुलिस लगभग 1 घंटे रुक कर वापस आई पुलिस के जाने के बाद पुनः विवाद हुआ और जमकर मारपीट हुई मारपीट में घायल होने वाले युवक अविनाश पिता साहब राव सुरजे 18 हाथ में चोट,अमर पिता साहब राव सुरजे 18 हाथ में चोट,प्रमोद पिता परसराम नायक 23 हाथ में चोट ,दुर्गेश पिता रामराव कासदे सर में चोट दर्शन पिता विनोद बारस्कर सर पर चोट,धिरज पिता गोकुल सुरजा सर पर चोट,संजय पिता मारूति नागले 17 सर में चोट,पवन पिता परसराम राठोर 23 पैर में चोट सभी निवासी प्रभात पट्टन एवं गोलू पिता नाथू लाल 40 निवासी किलाखंडारा हाथ में चोट पुलिस ने सभी घायलों का मेडिकल कराकर मामला पंजीबद कर लिया
