Betul News: झूठे विकास का आइना दिखा रही या तस्वीर जिले में पांच विधायक एक सांसद फिर भी गांव के ग्रामीण सड़को से वंचित
झूठे विकास का आइना दिखा रही या तस्वीर जिले में पांच विधायक एक सांसद फिर भी गांव के ग्रामीण सड़को से वंचित

बैतूल जिले के भीमपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत चिल्लौर के ग्राम भयपुर में एक महिला को प्रसव के बाद भीमपुर शासकीय अस्पताल ले जाने के लिए खटिया पर 7 किलोमीटर तक ले जाना पड़ा। यह घटना भाजपा के विकास के दावों की पोल खोलती है, जहां जिले के पांच विधायक और एक सांसद होने के बावजूद यह स्थिति बनी हुई है।बैतूल जिले के भीमपुर ब्लॉक के चिल्लौर के पास भवानीपुर ग्राम में प्रसव के दौरान सोनाए बाई नामक महिला ने दो बच्चों को जन्म दिया। भारी बारिश के चलते सभी रास्ते बंद हो गए थे, जिसके कारण गांव की महिलाओं ने मिलकर घर पर ही उसका प्रसव कराया।
महिला और उसके नवजात शिशुओं को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस बुलाने का प्रयास किया गया, लेकिन गांव तक पक्की सड़क न होने के कारण एंबुलेंस वहां नहीं पहुंच सकी।अंततः ग्रामीणों ने लकड़ियों और खटिया की सहायता से महिला को कंधे पर उठाकर 7 किलोमीटर तक चलकर चिल्लौर पहुंचाया, जहां से उसे एंबुलेंस उपलब्ध कराई गई। भीमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के बाद महिला को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। यह घटना को ही पहली बार नहीं है जहां पर ग्रामीणों को कंधे पर लात कर मरीज को पैदल चलकर सफर तय करना पड़े इससे पहले भी कई बार ऐसी तस्वीर सामने आ चुकी है वही ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाओं से वंचित रहना पड़ रहा है कई बार भवानीपुर गांव में इस प्रकार की स्थिति उत्पन्न हुई है। गांव में पक्की सड़क न होने के कारण पहले भी कई बार माताओं और बच्चों को जान गंवानी पड़ी है।
