Betul News:बंधक बनाकर की गई पिटाई का बदला लेने, युवक की गई हत्या पहले जी भरकर किया प्रताड़ित मौत होने पर टायरों के नीचे रखकर डीजल डालकर लगा दी आग
4 माह कड़ी मशक्कत के बाद डीएनए रिपोर्ट से हुई मृतक की पहचान, 6 आरोपी पुलिस गिरफ्त में
बंधक बनाकर की गई पिटाई का बदला लेने, युवक की गई हत्या पहले जी भरकर किया प्रताड़ित मौत होने पर टायरों के नीचे रखकर डीजल डालकर लगा दी आग
4 माह कड़ी मशक्कत के बाद डीएनए रिपोर्ट से हुई मृतक की पहचान, 6 आरोपी पुलिस गिरफ्त में

मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में अपराधियों के हौसले कितने बुलंद है इस बात का खुलासा 4 माह पूर्व अर्जुनगोदी के जंगल में मिली थी जली हुई खोपड़ी, सूचना पर पहुँची पुलिस ने मामले की गम्भीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कई गहन जांच डीएनए रिपोर्ट के आधार पर हुई मृतक की पहचान,बता दें कि 10 दिसम्बर 2024 को वन विभाग द्वारा थाना शाहपुर को सूचना दी गई थी कि अर्जुनगोंदी जंगल स्थित जठान देव मंदिर के पास एक नाले के ऊपर एक जली हुई मानव खोपड़ी पड़ी है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुँची और क्षेत्र को सुरक्षित किया गया। दरअसल मामला यह है कि पूर्व में आरोपी को मृतक ने अपने साथियों के साथ रूम में बंद करके जमकर मारपीट की थी

मामला गौवंश से जुड़ा था जिसकी सूचना पुलिस को आरोपी को भारी पड़ गया था और उसके साथ मारपीट की गई थी जिसके बाद बदला लेने के लिए आरोपी मौके की फिराक में था उसने जानकारी जुटाई कि मृतक पेशी के लिए बैतूल गया था जिसके बाद मेला गया और अपने एक दोस्त के घर रुका था जिसकी सूचना आरोपी को मिली तो अपने साथियों के साथ मृतक को उठा लिया और उसके साथ मारपीट की जिसके बाद उसे अर्जुनगोंदी के जंगल में जठान देव मंदिर के पास पीट पीटकर मार दिया और टायरों और डीजल की मदद से आग लगा दी और मौके से फरार हो गए। मौके से पुलिस को एक जली हुई खोपड़ी और हड्डियों के अवशेष मिले थे
पुलिस ने मामले की गहनता से जांच की जिसके बाद गुमशुदगी रिपोर्ट के आधार पर और मौके से मिले कड़े साथ ही डीएनए रिपोर्ट से मृतक की पहचान रिंकेश चौहान निवासी कुंडबकाजन के रूप में हुई और आरोपियों के नाम भी जांच में सामने आए जिसके बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की गई इस वारदात में मुख्य आरोपी और 1 नाबालिग सहित 5 आरोपी हुए गिरफ्तार।
