Betul News:जुवारियो के लिए बने काल चौकी प्रभारी वंशज

जुवारियो के लिए बने काल चौकी प्रभारी वंशज 

बैतूल । बैतूल जिले में जहा पुलिस अधीक्षक निश्चल एन झरिया द्वारा जिले भर के गुंडे मावलियों पर अंकुश लगाने का बीड़ा उठाया है वही देखने में आया है कि बैतूल जिले के सारणी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली पाथाखेड़ा चौकी में इन दिनों हलचल देखी जा रही है क्यों कि कुछ समय पहले पाथाखेड़ा क्षेत्र के आसपास भारी मात्रा में ताश के पत्तों के खेल के लिए सुर्खियां बटोर रहा था परंतु कुछ दिनों पहले पाथाखेड़ा चौकी में इन ताश के पत्तों पर दाव लगाने वालों के लिए काल बनकर वंशज की नियुक्ति हुई है जो की लगातार आए दिन जुवारियो की धर पड़कर कर रहे हैं पाथाखेड़ा क्षेत्र को अपराधियो गतविधियो से मुक्त करने का प्रयास कर रहे हैं कुछ दिनों से देखा जा रहा है कि चौकी प्रभारी द्वारा बड़े बड़े मामलो का खुलासा किया गया है हल ही में बुधवार देर रात करीब 11:00 बजे चौकी प्रभारी सूचना मिली कि एक स्थान पर हार जीत का दाव लगाया जा रहा है उसके बाद क्या था चौकी प्रभारी तत्काल हरकत में आए और सारनी थाना क्षेत्र में न्यू मार्केट पाथाखेड़ा में एक मकान को जुआ का अड्डा बना रखा था। मकान से 10 जुआरी पकड़े गए हैं। पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार 21.8.2024 की रात करीब 11.00 बजे चौकी पाथाखेडा पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर न्यु मार्केट, पाथाखेडा में बंद घर में चल रहे जुआ फड पर योजनाबध्द तरीके से दबिश दी मौके पर रुपये पैसों से हारजीत का दाव लगा रहे 10 जुआरियों को धरदबोचा । जिनसे मौके पर 22,570 रुपये नगद व ताश के पत्तों की गड्डी जप्त की गई।घर के अंदर जुआरी 1. अजय पिता विक्रम भारती उम्र 32 साल, 2. आकाश पिता राजेश भारती उम्र 27 साल, 3. हरिओम पिता रामवधा यादव उम्र 26 साल, 4. जयप्रकाश पिता विश्राम डेहरिया उम्र 36 साल, 5. फारूख पिता मुनीर अहमद उम्र 29 साल, 6. ललन पिता फिरंगी गुप्ता उम्र 39 साल, 7. विजय कुमार पिता हरि खवसे उम्र 36 साल, 8. सदानंद पिता सुदेशी चौहान उम्र 64 साल, 9. अशोक पिता सदानंद चौहान उम्र 34 साल, 10. अशीम पिता सकील अंसारी उम्र 34 साल सभी निवासी पाथाखेडा थाना सारणी द्वारा रुपये पैसों से हार जीत का दाँव लगा कर ताश पत्तो से जुआ खेलते पाए गए।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.