Betul News:ग्राम पंचायत आष्टा की कार्य प्रणाली से ग्रामीण नाराज।
ग्राम पंचायत आष्टा की कार्य प्रणाली से ग्रामीण नाराज।
आरसीसी नाली घटिया निर्माण कार्य किया जा रहा है!

मुलताई।जनपद पंचायत प्रभात पट्टन की ग्राम पंचायत आष्टा में शासन की योजनाओं का सही ढंग से संचालन ना होने से ग्रामीणों में आक्रोश पनप रहा है।बताया जा रहा है कि ग्राम पंचायत आष्टा में पंचायत एजेंसी द्वारा आरसीसी नाली का निर्माण किया जा रहा है,जिसमे सही मात्रा में सीमेंट और लोहा का उपयोग नही हो रहा है।वही पंचायत द्वारा कराएं जा रहे काम से ग्रामीण संतुष्ट नहीं हैं,इंजीनियर की मिली भगत से शासन की योजनाओं को पलीता लगाया जा रहा है। ग्रामीणों ने आरसीसी नाली निर्माण की तस्वीर मिडिया को उपलब्ध कराकर बताया कि निर्माण कार्य में सही मात्रा में सीमेंट और लोहे का उपयोग ना करके भ्रष्टाचार किया जा रहा है।इस विषय में जब पंचायत सचिव सुनीता झरबड़े को फोन लगाया गया तो उनके द्वारा फोन उठाना भी मुनासिब नहीं समझा गया।जिसके बाद जीआरएस महेंद्र से भी जानकारी के लिए फोन किया गया तो उन्होंने भी फोन नही उठाया।जिससे यह बात साबित होती है कि पंचायत कर्मियों द्वारा कार्य में झोलझाल किया जा रहा है,जो मिडिया से बातचीत के लिए भी तैयार नहीं है।ग्रामीणों का कहना है कि इसी तरह अन्य योजनाओं में भी खानापूर्ति कर दी जाती है।
