Betul News:लाखापुर में सरपंच पति के आतंक से परेशान ग्रामीण

लाखापुर में सरपंच पति के आतंक से परेशान ग्रामीण

शराब के नशे में ग्रामीणों से अभद्रता का आरोप,एसपी से शिकायत

बैतूल। आमला थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम लाखापुर के ग्रामीण सरपंच पति दिलीप यादव की दबंगई और अभद्रता के चलते विगत 2 वर्षों से परेशान है। सरपंच पति के खिलाफ आरोप लगाया जा रहा है कि सरपंच पति आए दिनों गांव में अपराधिक गतिविधियों का अंजाम देता है। सरपंच पति द्वारा गांव में शराब के नशे में लड़ाई झगड़ा एवं मारपीट आम बात हो गई है। इस मामले में ग्रामीण संजय यादव ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत करते हुए शीघ्र कार्यवाही करने की मांग की है। गौरतलब है कि सरपंच पति के खिलाफ विगत 30 अक्टूबर को थाना आमला में धारा 294, 506, 34 एक्ट के तहत अपराध भी दर्ज किया जा चुका है। शिकायतकर्ता संजय यादव ने पुलिस अधीक्षक को सौंपे शिकायत आवेदन में आरोप लगाया है कि ग्राम सरपंच पति दिलीप यादव रंजिश के चलते आए दिन उन्हें एवं उनके परिवारों को डरता धमकता रहता है। शराब के नशे में अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी देता है। शिकायतकर्ता ने बताया कि विगत 26 दिसंबर को रात्रि लगभग 12 बजे अनावेदक दिलीप यादव द्वारा घर में लाउडस्पीकर लगाकर शराब के नशे में उत्पाद मचाया जा रहा था। ग्रामीणों के विरोध करने पर एसपी, कलेक्टर का नाम लेकर भी गालियां बक रहा था। आवेदक द्वारा जब दिलीप यादव को अभद्रता करने से रोका गया तो आवेदक एवं उसके परिवार को लेकर अमर्यादित शब्दों का उपयोग किया गया। आवेदक की मां लक्ष्मी बाई के साथ मारपीट की गई।शिकायतकर्ता का कहना है कि सरपंच पति द्वारा अपनी पत्नी के सरपंच होने का गांव वालों को रौब दिखाया जाता है। शासन की योजनाओं से ग्रामीणों को वंचित करने की धमकी देकर आए दिन गांव में दबंगई की जाती है। गांव के भोले भाले ग्रामीण सरपंच पति होने के कारण डरे एवं सहमे रहकर सरपंच पति की अभद्रता का विरोध नहीं कर पा रहे हैं। शिकायतकर्ता संजय यादव ने अनावेदक दिलीप यादव के खिलाफ पूर्व में की गई शिकायत एवं थाना आमला में दर्ज एफआईआर की कापी आवेदन के साथ संलग्न करते हुए कठोर कार्यवाही का आग्रह किया ताकि ग्रामीणों को सरपंच पति के आतंक से मुक्ति मिल सके।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.