Bankheda News:स्वच्छता पखवाड़ा में रैली निकालकर ग्रामीणों को किया जागरूक

स्वच्छता पखवाड़ा में रैली निकालकर ग्रामीणों को किया जागरूक

बनखेड़ी। ग्राम पंचायत पथरकुही के ग्राम खरसली में स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई। कृषि विज्ञान केन्द्र गोविंदनगर के ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न विश्वविद्यालय की कृषि स्नातक पाठ्यक्रम में अध्ययनरत छात्राओं ने हाथों में स्वच्छता जागरूकता संबंधी नारे लिखी तख्तियां लेकर तथा स्वच्छता संबंधित नारे लगाते हुए गांव के मुख्य मार्गों से होते हुए रैली निकाली। रैली का उद्देश्य स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना और साफ-सफाई के महत्व को समझाना था। स्वच्छ भारत मिशन के ब्लॉक समन्वयक आशीष चौधरी ने बताया कि स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत विकासखंड की विभिन्न ग्राम पंचायतों में स्वच्छता जागरूकता हेतु कार्यक्रम आयोजित होना हैं। कृषि विज्ञान केन्द्र गोविंदनगर की वैज्ञानिक आकांक्षा पांडे ने बताया की स्वच्छता पखवाड़ा की थीम स्वभाव स्वच्छता संस्कार स्वच्छता है उन्होंने ग्रामीणों को कूड़ा प्रबंधन, सफाई और पर्यावरण संरक्षण के महत्वपूर्ण उपायों के बारे में जानकारी दी। सरपंच गजेन्द्र सिंह पटेल ने स्वच्छता के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण हमारी जिम्मेदारी है, जिससे हम अपने परिवार और समाज को बीमारियों से बचा सकते हैं। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग लें और हमारे गांव को स्वच्छ बनाने में योगदान दें। पोषण आहार सप्ताह के अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्र खरसली में पोषण आहार वितरण एवं पोषण आहार हेतु महिलाओं को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिक आकांक्षा पांडे, सरपंच गजेन्द्र सिंह पटेल, उपसरपंच अर्जुन उइके, राहुल मांझी, दर्शन ठाकुर, ललित पटवा सचिव रमाकांत राय, महिला बाल विकास विभाग की पर्यवेक्षक केशर पटेल, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रंजना मेहरा, ग्राम के महिला पुरुष तथा छात्राएं मौजूद रहे।

 

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.