Betul News:आम जनता की क्या हैसियत ! यहां तो कलेक्टर के आदेश करने के बाद भी नहीं हटी शराब दुकान
आम जनता की क्या हैसियत ! यहां तो कलेक्टर के आदेश करने के बाद भी नहीं हटी शराब दुकान!

मध्यप्रदेश में शराब दुकान हटाने जनता द्वारा कई बार आंदोलन और धरना प्रदर्शन की खबरें आती रहती है। जनता के विरोध के बाद भी दुकानें नहीं हटती है। जनता तो क्या अब बैतूल कलेक्टर के आदेश के बाद भी राजेश वार्ड शराब दुकान यथावत है या यू कहे कलेक्टर के आदेशों की धज्जियां उड़ाता शराब ठेकेदार,आबकारी विभाग वही स्थानीय लोगों के लगातार विरोध और शिकायतों के बाद, बैतूल कलेक्टर ने राजेश वार्ड की शराब दुकान को हटाने का आदेश जारी किया। यह आदेश जनता के लिए एक उम्मीद की किरण थी, क्योंकि माना जा रहा था कि प्रशासन अब इस मुद्दे पर गंभीरता से कार्रवाई करेगा। हालांकि, कलेक्टर के आदेश के बावजूद, शराब दुकान अब भी उसी स्थान पर चल रही है।स्थानीय लोगों का आरोप है कि शराब ठेकेदार और आबकारी विभाग की मिलीभगत के कारण यह आदेश लागू नहीं हो पा रहा है। वही कुछ लोगो का कहना है कि आम जनता की हैसियत कहां जहां कलेक्टर के आदेश को भी अधिकारी नहीं मान रहा है।या यू कह सकते हैं प्रस्तुत ठेकेदार के आगे आबकारी विभाग नदमस्तक!
