Betul News:लाडली बहना के पैसे शराबी पति को नहीं दिए तो पति ने पीला दिया पत्नि को जहर
लाडली बहना के पैसे शराबी पति को नहीं दिए तो पति ने पीला दिया पत्नि को जहर

बैतूल मप्र l लाडली बहना योजना में आए पैसे पत्नी ने पति को नही दिए तो शराबी पति ने पत्नी जहर पिला दिया पीड़िता का इलाज जिला अस्पताल में जारी है डाक्टरों द्वारा पीड़िता की हालत ठीक बताई जा रही है l घटना मुलताई तहसील की सरिता घागरे नमक महिला को उसके पति और सास ससुर ने मिलकर जरदस्ती जहर पिलाने की कोशिश की जिसके बाद पीड़ित महिला को मुलताई स्वास्थ्य केंद्र से बैतूल जिला अस्पताल रेफर किया गया l पीड़ित महिला सरिता घागरे ने बताया की उसका पति प्रेमलाल घागरे हमेशा मारपीट करता है और शराब पीने के लिए पैसे मांगता है, लाडली बहना योजना में जो पैसे आते है वो पैसे शराब पीने के लिए मांगता है जब उसने पैसे देने से मना कर दिया तो उसके साथ मारपीट की सरिता ने बताया की लाडली बहना योजना के पैसों से वह अपने बच्चों की स्कूल फीस भर्ती है l बुधवार रात को उसके सास ससुर और पति ने जबरन उसे जहर पिलाया था l महिला की हालत बिगड़ी देख फिर उसे अस्पताल में भर्ती कराया था l मुलताई बैतूल जिला अस्पताल रेफर होने के बाद महिला की हालत ठीक बताई जा रही है वंही महिला के परिजन अब आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग कर रहे है l
