Betul Breking:पेट्रोल पंप पर सिगरेट जलाने से रोका तो युवकों ने संचालक और भतीजे पर किया चाकू से हमला

पेट्रोल पंप पर सिगरेट जलाने से रोका तो युवकों ने संचालक और भतीजे पर किया चाकू से हमला

Oplus_131072

बैतूल कालापाठा स्थित रश्मि फ्यूल पाइंट पर गुरुवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सिगरेट जलाने से मना करने पर तीन युवकों ने पेट्रोल पंप संचालक निशांत तिवारी (55 वर्ष) और उनके भतीजे हनि पूर्वांस (30 वर्ष) पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।दोनों गंभीर रूप से घायल हैं और उन्हें तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से विशाल तिवारी को गंभीर अवस्था में नागपुर रेफर कर दिया क्या वही उनके भतीजे पूर्वासं का उपचार चल रहा है

क्या है मामला?

घटना रात करीब 10.30 बजे लगभग की है, जब तीन युवक पेट्रोल भरवाने आए और पंप पर ही सिगरेट जलाने लगे। संचालक निशांत तिवारी ने सुरक्षा नियमों का हवाला देते हुए सिगरेट पीने से मना किया। इस बात पर युवकों ने पहले विवाद किया और फिर चाकू से हमला कर दिया।हमलावर बाइक से मौके पर आए थे और हमला कर फरार हो गए।घटना के तुरंत बाद गंज थाना प्रभारी अरविंद कुमरे मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और बताया कि CCTV फुटेज में हमलावरों की पहचान हो चुकी है।

उन्होंने कहा कि दो हमलावरों की पहचान कर ली गई है शिवम साहू ओर रवि चंदेल निवासी ग्रीन सिटी के बताये जा रहे हैं हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम रवाना कर दी गई है, और जल्द ही उन्हें हिरासत में लिया जाएगा।घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पेट्रोल पंप पर इस तरह की गुंडागर्दी की कड़ी निंदा की है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.