Holi News:रंग, राग और रिश्तों की महफिल: बिग डांस अकैडमी में सजी होली की यादगार शाम

रंग, राग और रिश्तों की महफिल: बिग डांस अकैडमी में सजी होली की यादगार शाम

बैतूल। रंगों और उमंगों के पावन पर्व होली के अवसर पर बिग डांस अकैडमी में उत्साह, संगीत और नृत्य के साथ भव्य आयोजन किया गया। अकैडमी परिसर में रंगों की बौछार, ढोल-नगाड़ों की थाप और विद्यार्थियों की आकर्षक प्रस्तुतियों ने माहौल को पूरी तरह होलीमय बना दिया।

अकादमी की संचालिका प्रिंसेस  कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, भाईचारे और खुशियों का प्रतीक है। यह पर्व हमें नृत्य और कला के माध्यम से अपनी भावनाओं को व्यक्त करने का अवसर देता है। रंगों का त्योहार आया है, साथ ही अपनों के लिए खुशियों का पैगाम भी लाया है ल। एक-दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं देने के साथ-साथ सभी ने सामूहिक त्योहार का आनंद लिया। पूरा वातावरण सौहार्द, उल्लास और सकारात्मक ऊर्जा से सराबोर नजर आया।

वैशाली ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि “यह रंगों का त्योहार हमें प्रेम और सकारात्मकता की प्रेरणा देता है। पिचकारी की धार, रंगों की बौछार और अपनों का प्यार—यही होली की असली पहचान है।

सोनल पाटिल ने कहा कि “होली हमें सिखाती है कि सभी शिकवे-गिले भुलाकर प्रेम और आदर के साथ आगे बढ़ना चाहिए। राधा का रंग और कान्हा की पिचकारी, प्यार के रंग से रंग दे दुनिया सारी।

इस रंगोत्सव में प्रिंसेस सर, वैशाली, सोनल पाटिल, कृतिका, शिविका, मीनल, मनीष, प्रिया, स्वाती, सोनल, शैली, पूजा, अंकित, अंकिता, भारती, रीता सहित अनेक छात्र-छात्राएं शामिल रहे।कार्यक्रम के अंत में सामूहिक फोटो के साथ आयोजन का समापन हुआ। बिग डांस अकैडमी परिवार ने नगरवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए संदेश दिया कि यह पर्व प्रेम, एकता और संस्कृति को सशक्त बनाने का अवसर है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.