illegal cow News:कोतवाली पुलिस और राष्टीय हिन्दू सेना द्वारा अवैध गौवंश परिवहन पर कार्यवाही

कोतवाली पुलिस और राष्टीय हिन्दू सेना द्वारा अवैध गौवंश परिवहन पर कार्यवाही

आरोपी फरार शीघ्र किया जाऐगा गिरफ्तार।

 बैतूल सोमवार के दिन पुलिस को मुखबीर के द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि अल्टो कार बिना नम्बर की जिसमें जानवर भरे हुये है जिन्हे काटने के लिये बैतूल तरफ से झाडेगांव जंगल तरफ ले जायेंगे की सूचना पर कोतवाली स्टाफ सउनि जगदीश रैकवार एवं थाने पर उपलब्ध बल सउनि सुरेश चौधरी आर. 723 हर्षित डांगे को हमराह हाईवे अण्डर ब्रिज झाडेगांव रोड में पहुंचकर नाकाबन्दी की गई।तभी ओबर ब्रिज से सिलवर कलर की अल्टो कार पारधी ढाना तरफ से उतरकर नीचे झाडेगांव रोड पर पहुंची जिसे रोकने का प्रयास किया गया जो नही रुकी और बहुत तेज गति से जंगल तरफ भागी जब तक गाडी स्टार्ट किये तब तक अल्टो कार आंखो से ओझल हो गई फिर उसी समय दीपक मालवीय और पवन मालवीय भी मौके पर आये जिन्हे मुखबीर सूचना से अवगत कराया गया तथा साथ लेकर जंगल तरफ गये बरसात होने से जंगल में टायर के निशान देखते हुये झाडेगांव- आमडोल जंगल में तलाश करते हुये एक खेत के पास पहुंचा जहां 4 नग मवेशी बंधे हुये मिले तथा अल्टो कार भी वही झाडियों में मिली तभी वही झाडियों से 2 स्कूटी में बैठकर चार लोग भागे जिनका पीछा करने पर एक स्कूटी नम्बर MP-48-ZA-1333 दिखी जो आमडोल के जंगल में भागे जिनका पीछा किया कुछ दूरी हो जाने के कारण कच्चे रास्ते में उनके द्वारा रोड में बास के पेड गिरा दिया गया एवं जंगल में भाग गये जिनकी जंगल में खोज-बीन किये परंतु कोई पता नही चला फिर उसके बाद जिस स्थान पर अल्टो कार एवं 4 नग मवेशी जिसमें एक सफेद रंग का बैलजिसकी 1 सींग टूटी हुई, एक काले रंग का बछडा , एक काले रंग का बछडा जिसके गले में रस्सी बंधी है तथा एक हल्के भूरे रंग की बछिया जिसके गले में लाल रंग की रस्सी बंधी हुई थीं तथा झाडियों में एक सिल्वर रंग की अल्टो कार जिसके आगे पीछे नम्बर नही थे तथा सीसे काले रंग के थे जिसकी बोनट खोलकर इंजन नम्बर और चैचिस नम्बर देखा गया । जिसमें सामने के दो सीट लगी थीं तथा पीछे की सीट निकली हुई थीं । तथा सीट निकली जगह पर पीछे गोबर लगी हुई है जिसमें गोवंशो का परिवहन किया गया है । जो उक्त गोवंश व अल्टो कार बिना नम्बर की विधिवत समक्ष गवाहान के मौके पर जप्त की गई बाद गोवंशो को त्रिवेणी गोशाला में सुरक्षार्थ रखवाया गया तथा अल्टो कार बिना नम्बर को अन्य चाबी से चालू कर थाने में लाकर सुरक्षार्थ खडी कराया प्रकरण के अज्ञात आरोपियो के विरूध्द अपराध धारा 5,6,9 गौवंश प्रतिषेध अधिनियम 2004 , 4,6, 9,11 म.प्र. कृषि उपयोगी पशु संरक्षण अधिनियम , 11(1) घ पशु क्रुरता अधिनियम भादवि का पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया है । आरोपियों का शीघ्र पता किया जाऐगा।जप्त की गई एक सिल्वर रंग की अल्टो कार कीमती करीबन 1 लाख 80 हजार एवं 04 नग गौवंशी कीमती करीबन 25 हजार कुल कीमत करीबन 2 लाख 05 हजार रूपये है उक्त संपूर्ण कार्यवाही निरीक्षक देवकरण डेहरिया , उनि दिनेश कुमरे, सउनि जगदीश रैकवार, सउनि सुरेश चौधरी आर- 723 हर्षित डांगे , आर. 227 राजकुमार की विशेष भूमिका

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.