Betul News:मेहमान बनकर आए, मौका देखकर उड़ाए जेवर सारणी पुलिस ने किया गिरफ्तार
मेहमान बनकर आए, मौका देखकर उड़ाए जेवर सारणी पुलिस ने किया गिरफ्तार

बैतूल। थाना सारणी पुलिस ने चोरी के एक प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है, जबकि एक विधि विरुद्ध बालिका के विरुद्ध किशोर न्याय अधिनियम के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने इस मामले में पांच लाख रुपये से अधिक का मशरूका बरामद किया है।पुलिस अधीक्षक जिला बैतूल वीरेन्द्र जैन द्वारा जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने, आदतन अपराधियों एवं गंभीर अपराधों में संलिप्त आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं।उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) सारणी प्रियंका करचाम के मार्गदर्शन में थाना सारणी पुलिस द्वारा क्षेत्र में घटित चोरी की घटना में संलिप्त 01 आरोपी एवं 01 विधि विरुद्ध बालिका को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। दिनांक 17.01.2026 को फरियादी राजेश पिता भाऊराव सूर्यवंशी, उम्र 45 वर्ष, निवासी गुरुकृपा कॉलोनी बगड़ोना, थाना सारणी द्वारा थाना सारणी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 13.01.2026 को उनकी रिश्तेदार अपनी दो बालिकाओं के साथ मेला घूमने हेतु बगड़ोना आई थीं एवं फरियादी के घर पर रुकी हुई उनके घर से जाने के पश्चात जब फरियादी द्वारा अलमारी की जांच की गई, तो उसमें रखे सोने के जेवरात गायब पाए गए। पूर्व में भी संबंधित विधि विरुद्ध बालिका द्वारा घर में चोरी किए जाने की जानकारी होने से फरियादी को उक्त बालिका पर संदेह हुआ। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना सारणी में अपराध क्रमांक 21/26, धारा 305(ए) बीएनएस* के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।दौरान विवेचना विधि विरुद्ध बालिका से पूछताछ करने पर उसने बताया कि उसने फरियादी के घर से चोरी किए गए जेवरात अपने परिचित धीरज उर्फ बिट्टू पिता राजू गोयल, उम्र 20 वर्ष, निवासी औद्योगिक क्षेत्र कोसमी, थाना कोतवाली, जिला बैतूल को दे दिए थे।उक्त जानकारी के आधार पर पुलिस द्वारा आरोपी धीरज उर्फ बिट्टू गोयल को गिरफ्तार किया गया तथा उसके कब्जे से चोरी गया मशरूका बरामद किया गया।
गिरफ्तारी की कार्रवाई
प्रकरण में आरोपी को दिनांक 21.01.2026 को गिरफ्तार किया गया है तथा विधि विरुद्ध बालिका के संबंध में किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के अंतर्गत विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। आरोपी को दिनांक 22.01.2026 को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।
गिरफ्तार आरोपी
धीरज उर्फ बिट्टू पिता राजू गोयल, उम्र 20 वर्ष निवासी – औद्योगिक क्षेत्र कोसमी, थाना कोतवाली, जिला बैतूल
जप्त सामग्री
सोने के जेवरात (कीमत लगभग ₹4,00,000)
02 एप्पल आईफोन (कीमत लगभग ₹60,000)
यामाहा R-15 मोटरसाइकिल (कीमत लगभग ₹40,000)
नकद राशि ₹13,500
कुल मशरूका मूल्य – लगभग ₹5,13,500/
सराहनीय भूमिका निभाने वाले पुलिस अधिकारी/कर्मचारी
थाना प्रभारी: निरीक्षक जयपाल इनवाती, उपनिरीक्षक: नितिन उईके, प्रधान आरक्षक: श्रीराम उईके, आरक्षक: रामसिंह इवने
