Betul News:मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से मिले बैतूल के अरविंद राठौर, रोजगार और जनकल्याणकारी योजनाओं पर हुई चर्चा
मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से मिले बैतूल के अरविंद राठौर, रोजगार और जनकल्याणकारी योजनाओं पर हुई चर्चा
छिंदवाड़ा। दशहरा मैदान (पोला ग्राउंड) में एक्सप्रेस पत्र समूह के प्रतिष्ठित समाचार पत्र जबलपुर एक्सप्रेस के 35 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित सम्मान समारोह एवं भजन जैमिंग कार्यक्रम में मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।कार्यक्रम के दौरान बैतूल निवासी अरविंद राठौर ने विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से सौजन्य भेंट की। इस दौरान जिले में रोजगार के अवसरों, युवाओं के लिए उपलब्ध संभावनाओं तथा केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर चर्चा हुई।अरविंद राठौर ने बैतूल जिले के युवाओं से जुड़े मुद्दों और रोजगार के क्षेत्र में संभावित पहल पर अपने विचार रखे। वहीं विधानसभा अध्यक्ष ने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए युवाओं को इनका अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, पत्रकार एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। जबलपुर एक्सप्रेस के 35 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित इस समारोह में सम्मान कार्यक्रम के साथ भजन जैमिंग का भी आयोजन किया गया, जिसे उपस्थित लोगों ने सराहा।अनोखा सच न्यूज़ सच दिखाना हमारी पहचान
