Road Accident:बैतूल राखी लेकर लौट रही महिला को ट्रक ने कुचलाः जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया, हादसे में स्कूटी सवार कर्मचारी घायल

बैतूल राखी लेकर लौट रही महिला को ट्रक ने कुचलाः जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया, हादसे में स्कूटी सवार कर्मचारी घायल

बैतूल बाजार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बडोरा की है जहां देर शाम स्कूटी सवार एक पहली की ट्रक से कुचल कर मौत हो गई। महिला राखी खरीदकर कर्मचारी के साथ घर लौट रही थी वह कृषि उपकरण शो रूम संचालक की पुत्री बताई जा रही है। बैतूल बाजार पुलिस थाना में तैनात उप निरीक्षक रमन धुर्वे के मुताबिक, महिला शैल कुमारी पिता नारायण (44) आज देर शाम बैतूल से राखी खरीदकर अपने बडोरा स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के पास घर जा रही थी।

शुरुआती सूचना के मुताबिक, उनकी स्कूटी की टक्कर किसी बाइक से हुई। जिससे महिला और कर्मचारी गिर पड़े। इसी दौरान ट्रक ने महिला को कुचल दिया। उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। बताया जा रहा है कि मृतिका रिलायंस पेट्रोल पंप के पास रहती थी। वही उनके पिता के कृषि उपकरण का शो रूम भी है। हादसा महाराजा मोटर्स के पास हुआ।रोशन भी हादसे में घायल हुआ है। रोशन ग्राम धनोरा का रहने वाला है उसकी हालत भी गंभीर बताई जा रही है जिसका इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.