Betul News:बैतूल गंज थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता 48 के अन्दर शनि मंदिर में हुई चोरी का किया खुलासा आरोपी को भेजा जेल
बैतूल गंज थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता 48 के अन्दर शनि मंदिर में हुई चोरी का किया खुलासा आरोपी को भेजा जेल

बैतूल मामला गंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बीएसएनएल कार्यालय के पास स्थित शनि मंदिर में 30 जनवरी की मध्य रात्रि का है जहां एक अज्ञात चोर द्वारा शनि मंदिर पर लगी दान पत्र का ताला तोड़ उसमें से नगदी चोरी कर फरार हो गया था सुबह मंदिर समिति द्वारा ताला टूटा देख गंज थाना पुलिस में पूरे मामले की शिकायत की गई जिसके पश्चात गंज थाना प्रभारी देवकरण डहरिया एवं स्टाफ द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर मुआयना किया गया और पूरे मामले में आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला गया सीसीटीवी कैमरे में अज्ञात चोर चोरी करते स्पष्ट नजर आया इसके पश्चात पुलिस द्वारा उस अज्ञात युवक के बारे में जानकारी एकत्र कर उसे गिरफ्तार किया गया गंज थाना प्रभारी से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी का नाम सुरेश पिता अमरलाल निवासी ग्राम धनोरा थाना कोतवाली क्षेत्र का निवासी के रूप में पहचान हुई इसके पश्चात गंज थाना पुलिस द्वारा उसे गंज क्षेत्र से उसकी पत्नी के साथ घूमते हुए उसे गिरफ्तार किया गया आरोपी के पास से केवल ₹500 नगद प्राप्त हुए जबकि लगभग दान पत्र में से ₹1500 होना बताया गया है इसके पश्चात उसे बैतूल जिला चिकित्सालय में मेडिकल मेडिकल करवा कर गंज थाना में आईपीसी 380/457 के तहत मामला कायम कर उसे जेल भेज दिया गया गंज थाना पुलिस द्वारा 48 घंटे में इस पूरे मामले का खुलासा कर कर को जेल की सलाखों के पीछे भेजा गया
