Crime News:बैतूल बन रहा मिर्जापुर खुलेआम नशे का कारोबार पुलिस ने की कारवाई

बैतूल बन रहा मिर्जापुर खुलेआम नशे का कारोबार पुलिस ने की कारवाई

बैतूल। आप ने अभी तक मिर्जापुर की कहानी टीवी या वेब सीरीज में सुनी होगी लेकिन मध्य प्रदेश की सतपुड़ा की वादियों में बसा शहर बैतूल को मिर्जापुर बनाने के लिए अपराधी कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। ऐसा नहीं है कि पुलिस करवाई नहीं कर रही है बैतूल पुलिस लगातार अपराधियों और नशे से जुड़े लोगों पर कार्रवाई करती आ रही है। वही बैतूल जिला अब नशीले पदार्थ की खेती करने में महारथ हासिल करने लगा हैं जिले में पहले भी गांजे की खेती करने के मामले सामने आए थे अब बैतूल में पुलिस ने दूसरी बार अवैध अफीम की बड़ी खेती का भंडाफोड़ किया है।सूत्रो ने बताया कि अफीम की खेती करने की भनक जैसे ही पुलिस को लगी तो पुलिस के बड़े अधिकारियों द्वारा धंसेड गांव पहुंच कर देखा तो पुलिस भी देख कर दंग रह गई करीब एक एकड़ जमीन पर अफीम के पौधे मिले हैं। पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने धंसेड में कार्रवाई की। यहां मिली खेती में कुछ छोटे और कुछ बड़े पौधे पाए गए हैं।बड़ी गैंग होने की आशंका है सूत्रों के अनुसार, इस अवैध खेती में राजस्थान के एक गिरोह का हाथ हो सकता है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। अधिकारी फिलहाल इस मामले में अधिक जानकारी साझा करने से बच रहे हैं। बताया जा रहा है कि गैंग के सदस्य आदिवासी ग्रामीणों को बहका कर अफीम की खेती के लिए राजी करते हैं। इसके लिए वे प्रति एकड़ राशि भी दे रहे है। पुलिस को जानकारी मिलने के बाद कई टीम अलग-अलग क्षेत्र में इस गैंग की तलाश में जुटी है। आशंका है कि घोड़ाडोंगरी सारणी क्षेत्र में कई और जगह भी अफीम की खेती मिल सकती है।

दो दिन पहले सड़कवाड़ा में मिला था जखीरा

सारणी एसडीओपी के रानीपुर थाना क्षेत्र में रविवार को एक खेत में ऐसे ही अफीम की खेती मिल चुकी है। इसमें पुलिस ने खेत मालिक भिखारी लाल को पकड़ा। जबकि, पुलिस को फरार आरोपी सोनू बढ़ाई की तलाश है।
एसडीओपी रोशन जैन ने बताया कि इस खेत में की गई जांच में पौधों की संख्या 50 हजार और उसका कुल वजन साढ़े 26 क्विंटल निकला है। जिसकी अनुमानित कीमत 45 लाख रुपए है। पुलिस ने यहां मजदूरों की मदद से 20-20 पौधे के बंडल बंधवाकर इसका नाप करवाया। इस पूरे मामले की जांच और बाकी जानकारी सोनू की गिरफ्तारी पर ही टिकी है, जो फिलहाल फरार है

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.